यूपीडब्लूडब्लूए बनेगी पुलिस फ्रंट लाईन वर्करों एवं उनके परिवार का सहारा :श्रीमती अलकनंदा अशोक

यूपीडब्लूडब्लूए बनेगी पुलिस फ्रंट लाईन वर्करों एवं उनके परिवार का  सहारा :श्रीमती अलकनंदा अशोक
Spread the love

देहरादून।।श्रीमती अलकन्दा अशोक, अध्यक्ष यूपीडब्लूडब्लूए ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जनपद की यूपीडब्लूडब्लूए इकाइयों के साथ वर्तमान में महामारी की स्थिति के दृष्टिगत फ्रंट लाइन वर्कर के रुप में काम कर रहे पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों को कोविड से बचाव एवं मानसिक रुप से सुदृढ़ बने रहने हेतु व करोना ग्रसित कर्मचारियों व उन के परिवारों के साथ बढ़कर एक दूसरे के साथ खड़े रहने व सहारा बनाने का आहवान किया।

वीसी में जनपद की इकाइयों के साथ विचार विमर्श में निर्णय लिया गया कि कोरोना से ठीक हो चुके तथा वैक्सीनटेड पुलिस कर्मियों व उन के परिवार के सदस्यों का एंटीजन टेस्ट कराकर । पुलिस कर्मियों का प्लाज्मा डोनर ग्रुप तैयार करें जो हर विषम स्थिति में अन्य कर्मियों ओर उन के परिवार की सहायता समय पर कर सके।

बैठक में कोविड पीड़ित पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों की सहायता हेतु प्रत्येक जनपद में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जायेगा।नोडल अधिकारी आवश्यकतानुसार ऐसे पीडित परिवारों को दवाई, राशन, सब्जी आदि व खाना उपलब्ध करावायेंगे व अन्य परिवारों द्वारा यदि राशन या अन्य सामग्री के बारे में बताया जाएगा तो वे लाइन में ही उपलब्ध करा दी जाएँगी ताकि ज़्यादा एक्सपोज़र से बचा जा सके। एक सब्ज़ी शॉप व सामान की कैंटीन में अवश्यतनुसर रोज़ मर्रा की वस्तुएँ उपलब्ध कराई जाए। सभी पीएसी एवं पुलिस लाईन में काम से काम 10 बेड्स का आइसोलेशन सेन्टर बनाया जाएगा, ऑक्सीजन व्यवस्था की जाए ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत पुलिसकर्मी अथवा इन के परिवार के सदस्यों को आइसोलेट किया जा सके।

जनपद के यूपीडब्लूडब्लूए प्रभारी जनपद के पुलिस परिवारों के व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उनको मानसिक रुप से स्वस्थ रहने के उपाय बतायेंगे। साथ ही अपने ऑक्सीजन लेवल को कैसे बढायें इसके लिए ब्रीथिंग एक्सरसाइजके सम्बनध में भी जानकारी देंगे।जनपद प्रभारी जनपद के फुफ्फुसीय विशेषज्ञ से सम्पर्क कर टेलीपैथी के माध्यम से संक्रमित व्यक्तियों को चिकित्सीय सहायता उपलब्ध करायेंगे।

ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस कर्मियों को बेहतर क्वालिटी के मास्क एवं फेस शील्ड उपलब्ध करायेंगे।यूपीडब्लूडब्लूए प्रभारी अपने-अपने महिला सहायता ग्रुप के माध्यम से फेस शील्ड एवं मास्क तैयार करवाकर भी उपलब्ध करायेंगे तथा इसे बनाने का वीडियो आगे शेयर करेंगे जिससे अन्य जनपद भी लाभान्वित हो सके।आयुष किट, ऑक्सिमिटर, ऑक्सीजन सिलिंडर की पर्याप्त व्यवस्था अपने कोविड सेंटर में रखेंगे जिसपर आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध कराया जाये सके।रिटायर्ड पुलिस कर्मियों का भी एक ग्रुप बनाया जाये तथा उनसे भी सम्पर्क में रहें हेतु दिशा-निर्देश दिये गये।

इस क्रम में एसएसपी देहरादून, एसएसपी हरिद्वार, एसएसपी ऊधमसिंहनगर, एसएसपी अल्मोड़ा, एसएसपी टिहरी, एसपी चम्पावत तथा वाहिनीयों/पीटीसी के प्रभारियों की घर्मपत्नीयो जो की यूपीडब्लूडब्लूए की सदस्य हैं एवं पुलिस परिवारों की सहायता के लिए बनाये गये नोडल अधिकारी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया तथा उनके द्वारा अपने जनपद में की गयी व्यवस्था के बारे में भी अवगत कराया गया।

देवभूमि खबर

Related articles