सरकार सस्ते गल्ले विक्रेताओं को कोरोना वारियर घोषित करे :प्रदीप कुकरेती
देहरादून।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के जिला अध्यक्ष ने सरकार द्बारा लगातार जारी योजनाओं के तहत राशन बांटने का कार्य कर रहें सस्ते गल्ले विक्रेताओं को कोरोना वारियर घोषित करने की मांग की।
राज्य आंदोलनकारी मंच के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने कहा इस कोरोना महामारी में कई सरकारी सस्ते गल्ले के मालिक इसके चपेट में आकर इस दुनिया से चले गये। अब उनके परिवार को रोजी रोटी का गहरा संकट पैदा हो गया है़। सरकार सरकारी सस्ते गल्ले दुकानदारों को पूर्व क़ी भांति शीघ्र कोरोना वारियर घोषित करें एंव सभी मृतक दुकानदारों को सात सात लाख रुपए क़ी राशि शीघ्र घोषित करें ताकि परिवार को तत्काल राहत मिल सके।

