HTML tutorial
HTML tutorial

आज पहाड़ी क्षेत्रों में होगी भारी वर्षा ,ऊंची पहाड़ी क्षेत्रों में होगी बर्फबारी

आज पहाड़ी क्षेत्रों में होगी भारी वर्षा ,ऊंची पहाड़ी क्षेत्रों में होगी बर्फबारी
Spread the love

देहरादून। मौसम विभाग की माने आज उत्तराखंड के अधिकतर क्षेत्रों में हल्की और मध्यम वर्ग की वर्षा की संभावना है ।3000 से लेकर 3200 से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है ।

आज उत्तराखंड के उत्तरकाशी ,चमोली, पिथौरागढ़ बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा और चंपावत में भारी वर्षा की संभावना है वहीं देहरादून, टिहरी ,पौड़ी अल्मोड़ा ,नैनीताल में ओलावृष्टि भी हो सकती है ।

14 मई के बाद मौसम में थोड़ी कमी रहेगी तो तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है ।वहीं 14 मई की बात करें तो पहाड़ी क्षेत्रों में में कुछ जगह भारी और कुछ जगह मध्यम बारिश रहेगी।15 मई को उत्तरकाशी ,चमोली ,पिथौरागढ़ में हल्की वर्षा हो सकती है ।17 को मौसम शुष्क रहेगा ।

देवभूमि खबर

Related articles