HTML tutorial
HTML tutorial

पुलिस द्वारा मिशन हौसला, संक्रमण रोकने एवं कालाबाजारी में की गयी कई कार्यवाहियां

पुलिस द्वारा मिशन हौसला, संक्रमण रोकने एवं कालाबाजारी में की गयी कई कार्यवाहियां
Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड पुलिस द्वारा शुरू किया गया मिशन हौसला कोविड-19 की द्वितीय लहर से प्रदेश में बढे कोरोना पीडितों की समस्याओं एवं उनके सहयोग के साथ। 01-05-2021 से वर्तमान तक 15,979 कॉल, 1287 लोगों को ऑक्सीजन गैस सिलेण्डर, 509 लोंगों को अस्पताल में बैड, 138 लोंगों को प्लाज्मा डोनेट, 8803 लोंगों को दवाईयां, 332 लोगों को एम्बुलेन्स, तथा 3046 लोगों को दूध आदि आवश्यक वस्तुओं को दिलाने में सहायता प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा जनसामान्य एवं प्रशासन की मदद से 13451 लोगों को राशन एवं भोजन वितरण करने के साथ-साथ 474 कोरोना पॉजिटिव मृतकों का दाह संस्कार किया गया।

पुलिस महानिदेशक, अशोक कुमार द्वारा 01 मई 2021 से मिशन हौसला प्रारम्भ किया गया । श्री अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक के अनुसार जनता को दवाईयां, ऑक्सीजन, प्लाजमा, राशन इत्यादि वस्तुएं दिलाने में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा जो प्रयास किये जा रहे हैं यह सब मिशन हौंसला का हिस्सा होंगें।इस सम्पूर्ण कार्य के लिए पुलिस थाना नोडल सेन्टर के रूप में कार्य करेगा। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, बाजार में भीड-भाड, कालाबजारी, जमाखोरी इन्फोर्समेंन्ट के अतिरिक्त राहत पहुचाने में भी पुलिस थाना नोडल सेन्टर के रूप में कार्य करेगा।
इस हेतु उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा 112 स्टेट इमेरजेन्सी कॉल सेन्टर, प्रत्येक जनपद मुख्यालय में स्थापित कोविड कन्ट्रोल रूम तथा नोडल सेन्टर के माध्यम से कार्य करने वाले उत्तराखण्ड पुलिस के 160 थानों में उपरोक्त कार्य हेतु जो भी कॉल्स प्राप्त होगी जरूतरमंदों को राहत पहुंचाई जाऐगी। 112 कन्ट्रोल में व्हाट्सएप के माध्यम से भी इन नम्बरों 9411112780, 9411112702 पर सहायता प्राप्त की जा सकती है।

कोरोना की द्वितीय लहर के दौरान उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी की गई गाईड लाईन के पालन हेतु कठोर कार्यवाहियां प्रचलित हैं । 24 मार्च 21 से वर्तमान तक उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा मास्क ना पहनने को लेकर 1,19,260, सोशल डिस्टेन्सिंग आदि के उल्लंघन हेतु 1,55,754, कार्यवाहियां की गईं। इनके अतिरिक्त पुलिस एक्ट की धारा 81/83 के अन्तर्गत 8070 चालान, डी0एम0 एक्ट एवं एम0एम0 एक्ट के तहत 723 एफआईआर सहित 983 अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। अतः इस प्रकार कुल 284053 कार्यवाहियों के अन्तर्गत रू0 457.46 लाख जमा किये गए तथा 4,77,314 मास्क वितरित किए गए।

आक्सीजन, कोरोना से सम्बन्धित आवश्यक दवाईयों एवं उपकरणों आदि की कालाबजारी के तहत कार्यवाही करते हुए वर्तमान तक 25 एफआईआर दर्ज करते हुए 36 अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

देवभूमि खबर

Related articles