HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री ने श्रीनगर में कोविड वैक्सीनेशन सेंटर एवं बेस अस्पताल का किया स्थलीय निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने श्रीनगर में कोविड वैक्सीनेशन सेंटर एवं बेस अस्पताल का किया स्थलीय निरीक्षण
Spread the love

श्रीनगर। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत आज श्रीनगर पहुंचे, जहां उन्होने वैश्विक महामारी कोविड 19 से बचाव एवं रोकथाम हेतु जनपद गढ़वाल के कार्यो/तैयारी का जायजा लिया। उन्होने बेस अस्पताल श्रीकोट, श्रीनगर एवं बिड़ला परिसर श्रीनगर में स्थापित 18 से 44 आयु वर्ग हेतु कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया। तत्पश्चात मेडिकल कालेज के सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक ली। निरीक्षण में सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डा0 धन सिह रावत, जिलाधिकारी डा0 विजय कुमार जोगदण्डे एवं संबंधित अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने बिड़ला परिसर श्रीनगर में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए बनाये गये वैक्सीनेशन सेंटर में प्रतीक्षालय, टीकाकरण व ऑब्जर्वेशन कक्ष आदि का निरीक्षण किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने बेस अस्पताल श्रीकोट, श्रीनगर बेस में फायर फाइटिंग कक्ष, ऑक्सीजन प्लांट, निर्माणाधीन आईसीयू कक्ष, कोविड कंट्रोल रूम आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्माणाधीन 30 बेड आईसीयू कक्षों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करना को कहा। जबकि अस्पताल परिसर में संचालित ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करते हुए कहा कि हमारे पास पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन है।
म मुख्यमंत्री ने सीसीटीवी के माध्यम से समस्त वार्डों भर्ती कोविड-19 के मरीजों का हालचाल जाना। कोविड कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारी से प्रतिदिन आने वाली फोन कॉल की जानकारी लेते हुए, कोविड वार्ड में भर्ती रोगियों की डेटा सुरक्षित रखने तथा कंट्रोल रूम में 24 घंटे शिफ्ट वाइज कर्मचारियों की तैनाती बनाये रखने के निर्देश दिये। साथ ही सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश किया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए भोजन, दवाई, मास्क, गल्फ़स, सेनेटाइजर सहित अन्य की समुचित व्यवस्था बनाये रखेंगे। जबकि उन्होने अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस व एसडीआरएफ कर्मचारियों का हालचाल भी जाना। कहा कि कोविड संक्रमण से बचाव हेतु सावधानी बरतें।
     

इस अवसर पर बहुउद्देशीय सहकारी संघ अध्यक्ष/ भाजपा जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम, एसएसपी पी रेणुका देवी, प्राचार्य डॉ. सी एम एस रावत, एसडीएम रविन्द्र बिष्ट, तहसीलदार सुनील राज सहित अन्य उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles