कुछ रियायतों के साथ कोविड कर्फ्यू 15 जून तक बढ़ा

कुछ रियायतों के साथ कोविड कर्फ्यू 15 जून तक बढ़ा
Spread the love
महत्वकांक्षी योजना की जानकारी देते हुए जिला पर्यटन विकास अधिकारी

देहरादून। सरकार ने कुछ रियायतों के साथ कोविड कर्फ़्यू को 15 जून तक बढ़ा दिया है।रविवार को शासन ने इसकी एसओपी जारी कर दी है।

कोविड कर्फ्यू के दौरान इस सप्ताह सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानें रोजाना सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी। वहीं, स्टेशनरी की दुकानें, जनरल स्टोर और किराने की दुकानें, बुधवार(09 जून) और सोमवार (14 जून) को सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक खुलेंगी। 

शराब के ठेके हफ्ते में तीन दिन 9 जून ,11 जून,14 जून को 8 बजे से 1 बजे तक खुलेंगी।

फल, सब्जी, डेयरी, दूध, बैकरी, मांस, चिकन और मछली की बिक्री, उनके परिवहन, वेयर हाउसिंग व संबंधित गतिविधियां दैनिक आधार पर सुबह आठ से 12 बजे तक खुलेंगी।

राज्य में आने वाले सभी लोगों को अधिकतम 72 घंटे पूर्व की आरटी-पीसीआर निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट के बिना प्रवेश की इजाजत नहीं।

राज्य के भीतर 50 प्रतिशत सवारी की शर्त के साथ सार्वजनिक वाहनों का संचालन।

अधिक जानकारी के लिए एसओपी पढ़े।

देवभूमि खबर

Related articles