श्रीनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोरोना टैस्टिंग के नाम पर हुए महाघोटाले की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया
श्रीनगर। हरिद्वार महाकुम्भ में कोरोना टैस्टिंग के नाम पर हुए महाघोटाले की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर श्रीनगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
रविवार को उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिह के आह्रवान पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पुण्डीर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय गोला बाजार में एकत्रित होकर सरकार का पुतला दहन किया और भाजपा की प्रदेश सरकार से हरिद्वार महाकुंभ में कोरोना टेस्टिंग के नाम पर हुए महाघोटाले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। इस कार्यकर्ता सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भी जोरदार ढंग से मुखर हुए।
इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पुण्डीर,पीसीसी सदस्य बीरेंद्र सिंह नेगी,मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी,पूर्व सभासद सुधांशु नौडियाल,भगत सिंह डागर,जेपी पुरी,पूर्व सभासद उम्मेद सिंह मेहरा,सभासद संजय भाई फौजी,सभासद विनोद मैठाणी,श्रीकांत कण्डारी आदि मौजूद थे।

