देवस्थानम बोर्ड को लेकर गंगोत्री और यमुनोत्री के पुरोहितों द्वारा लगातार 19 वें दिन भी रहा धरना प्रदर्शन जारी
रिपोर्ट।विनीत।
उत्तरकाशी।देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर पिछले 19दिनों से काली पटटी बांध पूजा—अर्चना कर रहे गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने सोमवार से अपना आंदोलन तेज करते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया । गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के अलावा यमुनोत्री के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली में भी तीर्थ पुरोहित धरने पर बैठे हैं। धरने पर बैठे तीर्थ पुरोहितों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से तीर्थ पुरोहित देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है खरसाली, यमनोत्री धाम।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण जी आज माँ यमुना के मायके खरसाली गांव पहुंचे, जहां उन्होंने यमनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों द्वारा अनुयोजित देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ चल रहे धरने में पहुंचकर अपना बतौर समर्थन तीर्थ पुरोहितों को दिया। उन्होंने देवस्थानम बोर्ड की आड़ में सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये बोर्ड उत्तराखंड ओर हमारे तीर्थ पुरोहितों के साथ छलावा है, इस बोर्ड के जरिए भाजपा सरकार उत्तराखंड की संस्कृति और जनभावना के साथ क्रूरतम मजाक कर रही है। उन्होंने तीर्थ पुरोहितों के साथ अपने आपको सम्बद्ध कर सरकार से मांग की कि समय रहते देवस्थानम बोर्ड को तुरंत भंग किया जाए। अन्यथा कांग्रेस सरकार में आते ही इसे समाप्त कर देगी।
इस मौके पर नगरपालिका बाड़ाहाट के अध्यक्ष एवं गंगोत्री धाम के पुरोहित रमेश सेमवाल जी भी मौजूद रहे।

