कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वा राजस्थान सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री केंद्र सरकार पर जमकर बरसे
देहरादून।उत्तराखंड दौरे पर आये कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वा राजस्थान सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने केन्द्र सरकार पर जमकर बरसे। सचिन पायलट ने कहा कि आज देश मे लगातार महंगाई बढ रही है लेकिन केंद्र सरकार को आम जनता से कोई भी सरोकार नहीं है ।केंद्र सरकार की गलती नीतियों को लेकर आज कांग्रेस सभी राज्यों में धरना प्रदर्शन झलसे निकाल रही है साथ ही सचिन पायलट ने कहा कि देश में आज कोरोना की लहर है यूपी मे कही लोग दूसरी लहर मे अपने परिजनों को खो चुके है लेकिन केंद्र सरकार ने योगी सरकार को बचाने का काम किया साथ बढती महंगाई को लेकर भी पायलट ने कहा कि आज आम आदमी की महंगाई ने कमर तोड दी है लेकिन केंद्र सरकार इस ओर कोई भी ध्यान नही दे रही है साथ ही पायलट ने कहा कि 6 माह के भीतर 66 बार बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम बढे है।
पायलट ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम गिरने के बाद भी भारत सरकार नियंत्रित नहीं कर पाई है साथ ही पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार के तीन काले कानून ने आम आदमी की कमर तोडने का काम किया पायलट ने राज्य सरकार को भी जमकर कोसा
साथ ही पायलट ने कहा कि बीजेपी राज में 23 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे आये, है
हालांकि पायलट ने केंद्र सरकार पर भेदभाव करने का भी आरोप लगाए हैं

