16 जुलाई से 22 जुलाई तक पौधारोपण कार्यक्रम किया जाये: तिवारी

16 जुलाई से 22 जुलाई तक पौधारोपण कार्यक्रम किया जाये: तिवारी
Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी ।छायाकार धर्मा चंदेल
नैनीताल । उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य-सचिव/जिला जज आर.के. खुल्बे ने बताया कि राज्य में लोकपर्व के रूप में मनाये जाने वाले त्योहार ’’हरेला’’ के उपलक्ष्य में उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष, न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी द्वारा उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य-सचिव/जिला जज आर.के. खुल्बे द्वारा बताया गया कि न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी के आदेशानुसार उत्तराखण्ड राज्य के समस्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों को यह निर्देशित किया गया है कि वह उत्तराखण्ड लोकपर्व हरेला त्योहार के उपलक्ष्य में दिनांक 16 जुलाई, 2021 से 22 जुलाई, 2021 तक एक सप्ताहिक पौधारोपण अभियान का आयोजन अपने-अपने जनपद में आयोजित करना सुनिश्चित करें।

देवभूमि खबर

Related articles