पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी के नेतृत्व में कांग्रेसियों व पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने भारी बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा

पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी के नेतृत्व में कांग्रेसियों व पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने भारी बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा
Spread the love

घनसाली। पूर्व राज्य मंत्री और पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी के नेतृत्व में पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश लाल के साथ कांग्रेस के सम्मानित पदाधिकारी व क्षेत्र के कांग्रेस जनों ने अपर केमर पट्टी के गत दिनों हुई भारी बारिश के चलते हुए नुकसान को देखने के लिए स्थलीय निरीक्षण बालगंगा के ब्लॉक अध्यक्ष सूर्य प्रकाश रतूड़ी व अन्य कई कांग्रेसी लोग पट्टी केमर तुंगेरी, बनसू,बड़गांव गनगर ,कोंती आदि कई गांव में पैदल यात्रा करके दैवीय आपदा से हुए नुकसान का क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ आकलन करने के लिए ग्राम स्तर पर ग्राम जनप्रतिनिधियों व प्रभावित जनता की सुनवाई की ।उन्होंने मौके से संबंधित अधिकारियों को दूरभाष द्वारा तत्काल क्षेत्र की समस्या व दैवीय आपदा से जो क्षति हुई उसका मुआवजा देने के लिए निर्देश दिए ।उन्होंने सरकार से खेती और फसल से हुए नुकसान के लिए बीमा राशि दिलाने की मांग की । उन्होंने कहा कि इसका करोना काल में जनता को आर्थिक और अन्य समस्याओं का सामना ना करना पड़े।इस अवसर पर उन्होंने बरसात के दौरान क्षेत्र की विद्युत लाइन ,पेयजल लाइनें ,सड़क यात्रा मार्ग ,पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हुए रास्तों बक जायज़ा लिया ।उन्होंने कहा कि इन मुद्दों के लिए जिला प्रशासन, तहसील प्रशासन को ज्ञापन प्रेषित किया गया

             

18 जुलाई 2021 के बाद लगातार पूर्व विधायक और उनके टीम के द्वारा बालगंगा और भिलंगना पट्टी के प्रभावित गांवों का दौरा किया जा रहा है ।

देवभूमि खबर

Related articles