मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी तय समय पर पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर आयुक्त कुमांऊ मण्डल ,आईजी डीएम, एसएसपी ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी तय समय पर पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने  पर आयुक्त कुमांऊ मण्डल ,आईजी डीएम, एसएसपी ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया
Spread the love

रूद्रपुर । मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी तय समय पर पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर आयुक्त कुमांऊ मण्डल श्री सुशील कुमार, आईजी श्री अजय रौतेला, जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुवंर ने पुष्पगुच्छ देकर अभिनन्दन/स्वागत किया। इसके उपरांत गाॅडऑफ आनर की सलामी ली। तद्पश्चात मुख्यमंत्री रूद्रपुर पपहुंचकर गाॅधी पार्क से स्वगत वाहन में सवार होकर महाराजा अग्रसेन चौक, गाबा चौक, गल्ला मण्डी मेन बाजार, इन्दिरा चौक होते हुये आम जनता एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद एंव अभिवादन किया।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पहुंचे वहा पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पगुच्छ व माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं व आम जनता का अभार जताया। उन्होने कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद से ही मुझे मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला, जिसके लिये आप सभी का अभारी हुं। उन्होने कहा कि जिस तरह से आप लोगों द्वारा मेरा स्वागत किया गया है इसी तरह मै प्रदेश के चहुंमुखी विकास लिये आम जनता के साथ हर समय कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहुंगा व कार्य करूगंा।
         

इस अवसर पर जनपद प्रभारी मंत्री श्री यतिश्वरानन्द, शिक्षा मंत्री श्री अरविन्द पाण्डेय, समाज कल्याण मंत्री श्री यशपाल आर्या, मा0 अध्यक्ष वन विकास निगम श्री सुरेश परिहार, क्षेत्रीय विधायक श्री राजकुमार ठुकराल, श्री राजेश शुक्ला, हरभजन सिंह चीमा, डा0 प्रेम सिंह राणा, जिलाध्यक्ष श्री शिव अरोरा, पूर्व सांसद श्री बलराज पासी, मेयर श्री रामपाल सिंह, उषा चैधरी, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चैहान, जगदीश चन्द्र काण्डपाल सहित बडी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।  

देवभूमि खबर

Related articles