घनसाली में फैलता अवैध शराब तस्करी का जाल

घनसाली में फैलता अवैध शराब तस्करी का जाल
Spread the love

रिपोर्ट कृष्णा

घनसाली । घनसाली तहसील क्षेत्र में लगातार शराब की अवैध तस्करी और होटलो में परोसी जाने वाली शराब का मकड़जाल बढ़ता जा रहा है घनसाली पुलिस द्वारा कई दफे कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के मालवाहक वाहनों और अपराधियों पर नकेल कसने का काम भी कर रही है पहाड़ में फैलते इस नशे के प्रचलन को रोकने के लिए समाजिक संस्था उत्तराखंड जन विकास परिषद ने थानाध्यक्ष घनसाली को एक ज्ञापन पत्र सौंपा जिसमें घनसाली क्षेत्र में नशे का काला कारोबार कैसे रूके इस पर संस्था के सदस्यो ने इस पर चिंता जाहिर की है।

अवैघ नशे की रोक पर थानाध्यक्ष घनसाली शिवमोहन शाह का कहना है नशे के खिलाफ घनसाली पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार वचनबद्ध है । वह किसी भी प्रकार के अवैध नशे का प्रचलन घनसाली में नही होने देंगे यदि कोई ऐसा मामला आता है तो नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों पर कानून द्वारा कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

देवभूमि खबर

Related articles