कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत को गढ़वाल क्षेत्र की जिम्मेदारी मिलने से रुद्रप्रयाग जिले के कांग्रेसियों ने जताई खुशी
रुद्रप्रयाग।प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत को गढ़वाल क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताने की जिम्मेदारी मिलने पर जिले के कांग्रेसजनों ने खुशी व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत की अगुवाई में कांग्रेस भारी जीत की ओर अग्रसर होगी ।उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि श्री रणजीत रावत के नेतृत्व में कांग्रेस भाजपा की जन विरोधी नीतियों को आम जनमानस तक पहुंचाएगी तथा 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को उत्तराखंड से उखाड़ फेंकने का संकल्प दोहराईएगी।
इस अवसर पर श्रम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह नेगी एवं इंटक जिलाध्यक्ष राजेश थपलियाल ने कहा कि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत की कुशल सांगठनिक क्षमता की बदौलत कांग्रेश पर्वतीय क्षेत्रों में मजबूत रणनीति के साथ भारतीय जनता पार्टी को रोकने की रणनीति बनाएगी तथा भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं बढ़ती महंगाई से त्रस्त जनता के दुखों पर मल हम लगाते हुए भाजपा की विदाई उत्तराखंड से सुनिश्चित की जाएगी।
श्री रणजीत सिंह रावत की कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जताने वालों में सुरभि सिंह जगवान कमल सिंह रावत विनोद हरीश पंचम योगेंद्र कुमार अखिलेश लाल आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए प्रसन्नता जताई।

