भाजपा सरकार के लंबे चौड़े बड़े-बड़े दावों के बावजूद जजरेट की समस्या आज भी जस की तस: भास्कर चुग
देहरादून।राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता भास्कर चुग ने कहा कि भाजपा सरकार के लंबे चौड़े बड़े-बड़े दावों के बावजूद जजरेट की समस्या आज भी जस की तस है म
उन्होंने कहा कि जजरेट एक ऐसा स्थान है कि जहां पर पिछले कई सालों से बरसात के मौसम में पहाड़ों से मलवा पानी आदि आने के कारण रास्ता बंद रहता है और पूरे जौनसार बाबर का संपर्क बाकी स्थानों से कट जाता है । यह समस्या बहुत लंबे समय से चलती आ रही है जिसके समाधान के नाम पर पीडब्ल्यूडी विभाग हर साल बहुत बड़ी रकम के वारे न्यारे करता आया है । बीच में जज रेट के ट्रीटमेंट के नाम पर भी एक बहुत बड़ी रकम खर्च हुई इसमें से वास्तव में कितनी रकम उक्त स्थान पर लगी यह जांच का विषय है।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद लंबे चौड़े दावे किए गए थे कि जज रेट की समस्या को हो अब दूर कर दिया जाएगा और यहां पर एक पुल का निर्माण किया जाएगा जिससे सालों से चली आ रही इस समस्या का समाधान हो जाएगा और जनता को इससे बहुत बड़ी राहत मिलेगी जौनसार बावर का विकास जिस रेट के कारण जो रुका हुआ है उसको पुनः गति मिल जाएगी लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि यह सरकार भी जाने में कुछ महीने का वक्त बाकी रह गया है लेकिन जज रेट की समस्या दूर करने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं हुआ और ना ही उस पुल का शिलान्यास तक हुआ जिस पुल के निर्माण का दावा भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया था ।इससे यह सिद्ध होता है कि वर्तमान राजनीतिज्ञ एवं भाजपा सरकार को वास्तव में जन सरोकारों से कोई लेना देना नहीं है जनता परेशान होती है तो वह जनता का रास्ता बंद होता है तो हो सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता ।
कांग्रेस नेता भास्कर चुग ने कहा कि बहुत शीघ्र प्रदेश में हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है एवं इस सरकार के बनने के बाद निश्चित रूप से जज रेट की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा ।

