जन आशीर्वाद यात्रा से कार्यकर्ताओ को नई ऊर्जा मिलेगी : कपूर
देहरादून।कैंट विधानसभा कार्यालय में 17अगस्त को केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट की जनआशीर्वाद यात्रा को लेकर कैंट विधानसभा के दोनों मंडलो की संयुक्त बैठक की गई ।
इन अवसर पर श्री हरबंस कपूर ने कहा हमारे पिछले 4.5 वर्षो में किये गए कार्य हमे 2022 में विजय दिलाएंगे और जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से हमे कार्यकर्ताओ में नई ऊर्जा आएगी ।
श्री कपूर ने कहा कि हमारी सरकार ने पूरे 4.5 वर्ष जनता के बीच बनी रही । हम आयुष्मान योजना लाये , कोरोना काल मे जब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सेवा कार्य लगे थे तब कोई और और दल कही नही दिखा ।
महानगर महामंत्री श्री रतन सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कैंट विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने संगठन एवम सरकार द्वारा दिये गए हर कार्य को सफल बनाया है और जन आशीर्वाद यात्रा को भी कैंट विधानसभा के कार्यकर्ता ही ऐतिहासिक बनायेगे ।
इस अवसर मंडल अध्यक्ष श्री विजेंद्र थपलियाल, श्री बबलू बंसल, श्री उदय सिंह पुंडीर, महामंत्री श्री संतोष कोठियाल, श्री सुमित पांडेय, श्री भूपाल चंद, श्री शेखर नौटियाल, पार्षद श्रीमती समिधा गुरूंग, श्री संजय सिंघल, श्रीमति महेंद्र कौर कुकरेजा, श्रीमती अर्चना पुंडीर,श्री शुभम नेगी, श्रीमती मीरा कठैत, श्रीमति मीनाक्षी मौर्य, श्रीमति अनिता सिंह, श्रीमती रीता विशाल, श्रीमती सुमन सिंह, श्री पी एल सेठ, श्री विनोद तोमर, श्रीमती कृष्णा भुवालका, श्री बृजभान पुंडीर, श्री सिद्धार्थ चौहान, आदि लोग मौजूद रहे ।
