HTML tutorial
HTML tutorial

जिलाधिकारी पौड़ी ने फिट इंडिया फ्रीडम रन के तहत शपथ तथा रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जिलाधिकारी पौड़ी ने फिट इंडिया फ्रीडम रन के तहत शपथ तथा रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Spread the love

पौड़ी । भारत की स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ के तहत जनपद मुख्यालय में नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में आजादी महोत्सव के अंतर्गत फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने फिट इंडिया फ्रीडम के तहत स्वास्थ्य, स्वच्छता को बनाये रखने के लिए शपथ तथा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कंडोलिया पार्क से सर्किट हाउस तथा एजेंसी चौक में समाप्त हुई। इस दौरान बालक व बालिकाओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। आयोजित कार्यक्रम में 47 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया तथा उनके द्वारा लगभग 75 किलो कूड़ा एकत्रित किया गया।


      जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे  ने कहा कि आदजी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिसमें नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से 75 ग्राम पंचायतों में विभिन्न तरह के कार्यक्रम किये जायेंगे। इस दौरान बालक बालिकाओं ने सफाई अभियान चलाया तथा कूड़ा एकत्रित कर नगर पालिका को निस्तारण को सौंपा। जिलाधिकारी कहा कि जनपद में  आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे हैं। इसमे युवाओं के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य व स्वच्छता के लिए जागरूक रैली निकाली गई, जिससे अन्य लोग भी इसके प्रति जागरूक हो सकेंगे। साथ ही  उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने में युवाओं का योगदान अहम है। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि आगामी विधानसभा के देखते हुए 18 वर्ष पूर्ण कर चुके बालक-बालिकाओं के मतदाता पहचान पत्र बनाने हेतु चिन्हित करना सुनिश्चित करें।


  इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर एस. एस. राणा, जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र शैलेश भट्ट, एपीएस अंजना बिष्ट सहित योगम्बर पोली, युवराज बिष्ट, पंकज नेगी, पारस रावत तथा रैली में प्रतिभाग कर रहे बालक-बालिकाओ में नितिन सिंह, रोहित नेगी, मोनिका रावत, ज्योति, अनामिका, पूजा, सुमित, शालिनी अन्य उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles