जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग के माध्यम से निर्माणधीन कार्यो में तेजी लाने हेतु दियेआवश्क दिशा निर्देश

जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग के माध्यम से  निर्माणधीन कार्यो में तेजी लाने हेतु दियेआवश्क दिशा निर्देश
Spread the love

पौड़ी । जिलाधिकारी गढ़वाल डा0 विजय कुमार जोगदण्डे ने आज अपने कार्यालय कक्ष में पर्यटन विभाग के माध्यम से जनपद में विभिन्न निर्माणाधीन विकास कार्यो की संबंधित अधिकारी एंव कार्यदायी संस्था के अधिकारी के साथ समीक्षा बैठक ली। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य  सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में लेट लतिफे होने पर संबंधित कार्यदायी विभाग के अधिकारी पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। जिस हेतु उन्होने निर्माणधीन कार्यो की समय सीमा निर्धारित कर कार्य में तेजी लाने हेतु आवश्क दिशा निर्देश दिये। उन्होने कहा कि दिये गये समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। इस बात को गम्भीरता से लिया जाय कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने कण्डोलिया पार्क के अवशेष कार्य को तीन दिन के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही जबकि खिर्सू बासा टू , सतपुली होमस्टे- फिशरीज सेन्टर तथा कणवाश्रम में गेस्ट हाउस कार्य को एक माह के अन्दर पूर्ण करने के निर्देश दिये। जबकि सतपुली में शौचालय निर्माण कार्य, खिर्सू में गेट निर्माण कार्य, आदि अन्य कार्यो की समीक्षा करते हुए  नियम समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये।


इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी पौड़ी खुशाल सिह नेगी, कृषि विपणन बोर्ड रूद्रपुर उधमसिंह नगर निर्माण इकाई सहायक अभियंता विजय तिवारी, जेई विजय पोखरियाल उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles