आशा वर्कर्स को प्रोत्साहन व सहयोग राशि देने पर प्रदेश महामंत्री श्रीमती रेनू नेगी ने मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री का किया धन्यवाद
देहरादून।आशा वर्कर्स के संगठन प्रदेश महामंत्री रेनू नेगी ने आशा कार्यकर्ताओं व आशा फैसिलेटरो को दो हजार पांच महीने के लिए प्रोत्साहन राशि व एक हजार अतिरिक्त सहयोग राशि की संस्तुति व आदेश जारी करने पर मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से आशा कार्यकर्ताओं व आशा फैसिलेटरो के संगठन ने सरकार को अपनी प्रोत्साहन राशि व अतिरिक्त राशि के लिए गुहार लगाई थी। जिसे सरकार ने स्वीकार करते हुए आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार संगठन को जो भी जिम्मेदारी देगी उसमें संगठन लगातार कार्यरत रहेगा।

