भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेसजनों नें प्रदर्शन के साथ भाजपा का पुतला दहन किया

भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेसजनों नें प्रदर्शन के साथ भाजपा का पुतला दहन किया
Spread the love

देहरादून महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों नें एस्लेहॉल चौक के पास प्रदर्शन के साथ भाजपा का पुतला दहन किया गया।


इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री लाल चंद शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई से जहां आम आदमी परेशान है वही प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, उन्होंने कहा कि जीरो टॉलिरेंस का दावा करने वाली भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है देश का किसान पिछले एक साल से सडकों पर रात गुजार रहा है तथा कर्ज में डूब कर आत्महत्या को मजबूर है। 
श्री लाल चंद शर्मा नें कहा केन्द्र की मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में लगातार कई बार रसोई गैस सिलेण्डर के दाम बढ़ाकर साबित कर दिया है कि यह सरकार आम जनता की न होकर कुछ सरमायेदारों की सरकार है। उन्होंने कहा कि पहले से ही मंहगाई और कोरोना महामारी की मार झेल रही गरीब जनता पर केन्द्र सरकार द्वारा लगातार मंहगाई का बोझ डालकर उसे भूखे पेट सोने पर मजबूर किया जा रहा है।

उन्होने कहा कि केन्द्रीय वित्त मंत्री की अनभिज्ञता के कारण गिरती अर्थ व्यवस्था का बोझ आम आदमी पर डाला जा रहा है। केन्द्र की भाजपा सरकार मंहगाई पर लगाम लगाने से पूरी तरह नाकाम हो चुकी है तथा मंहगाई के नाम पर जनता का शोशण कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बड़े-बड़े वादे करने वाले प्रधानमंत्री मोदी तथा उनकी पार्टी के राष्ट्रीय नेता इन वादों को चुनावी जुमला कह कर देश की गरीब जनता का मजाक उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र में सत्तारूढ़ होने के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार कुछ बड़े घरानों को पल्लवित-पोषित कर रही है। भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार को आम जनता के दुःख दर्द से दूर-दूर तक कोई सरोकार नहीं है। भारतीय जनता पार्टी और स्वयं नरेन्द्र मोदी चुनावों के समय देश की जनता से मंहगाई पर नियंत्रण करते हुये आम आदमी को राहत देने का वायदा करते हैं परन्तु आज मंहगाई घटने के बजाय दिन-दूनी रात चौगुनी वृद्धि कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के बाद पेट्रोल के दाम तथा डीजल के दाम बढ़ोतरी कर मंहगाई से आम जनता की कमर तोड दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की मंहगाई की मार यहीं पर नहीं रूकी पिछले एक साल में सरसों के तेल में 53 रूपये, सूरजमुखी तेल में 62 रूपये, सोयाबीन तेल में 53 रूपये तथा बनस्पति घी में 41 रूपये की वृद्धि के साथ ही दलहनों के दामों में की गई बेतहाशा वृद्धि के कारण आम आदमी की थाली से दाल गायब होने लगी है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस के दामों में 25 रूपये की भारी वृद्धि कर गैस सिलेण्डर 900 रूपये पार कर गया है जिससे गरीब का चूल्हा जलना कठिन दिखाई दे रहा है।


उन्होनेे कहा कि आज आम जन भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से त्रस्त है भाजपा सरकार जनता को झूठे वायदों से बर्गलना चाहती है लेकिन प्रदेश की जनता भाजपा के प्रपंच को समझ चुकी है अब बहकावे में न आएगी । आज प्रदेश के हालत बद से बदतर हो चुके है। जो सरकार गरीब को रोटी उपलब्ध नही करा सकती उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नही है। श्री बिष्ट ने कहा कि भाजपा ने हर हमेशा जमाखोंरों को संरक्षण देने का काम किया है। इसलिए कांग्रेस की ओर टकटकी लगाए हुए हैं ।


पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार, कोमल बोहरा, संगीता गुप्ता, मुकेष सोनकर, कमलेष रमन, प्रकाष नेगी, इतात खान, इलियाज, रीता रानी, अमीर चंद, पुनित ंिसह, सुजल सोनकर, जय ंिसह, मुन्ना, राहुल प्रताप, आषीश सक्सेना, देवेन्द्र ंिसह, सोमपाल, मीना रावत, नीरज, रौबिन, दीपक थापा, पियुश भंडारी, प्रियांषु,, एतात खान, सचिन थापा, इलियास अंसारी, षांति रावत, प्रणिता बडोनी, सावित्रि थापा, पूनम कंडारी, सोम वाल्मिकि, अजय रावत, गौतम सोनकर, आषीश भारद्वाज, दीवान सिंह बिश्ट, विरेन्द्र पोखरियाल, हरेन्द्र चौधरी, दीपक थापा, अनुराग गुप्ता, अनिल उनियाल, मुकेष नेगी, विजय कुमार गुप्ता, रमेष कष्यप, अनिल नेगी, प्रियंका थापा, मधुसूदन सुंदरियाल, देवेन्द्र सिंह, आषीश रतूड़ी, कमलेष पंत, संदीप, सीटू, आषीश गुसांई, अर्जुन सोनकर, प्रदीप डोभाल, राजू मौर्य, भावन डोगरा, संजय थापा, षोभा राम, राहुल षर्मा, सौरभ नौटियाल, राजू प्रजापति, संजय षर्मा, राजू कन्नौजिया, राजू बहुगुणा, अमन कुमार बंटू आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles