आंगनबाड़ी कार्यकत्री मिनी कर्मचारी संगठन ने अपनी मांगों को लेकर किया मुख्यमंत्री आवास कूच
देहरादून।आंगनबाड़ी कार्यकत्री कर्मचारी संगठन ने धरना व प्रदर्शन व रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री आवास का कूच किया । इस अवसर पर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया ।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/ सेविका /मिनी कर्मचारी संगठन के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकत्री गाँधी पार्क में संगठन की अध्यक्षा श्रीमती रेखा नेगी के नेतृत्व में रैली आयोजन से पूर्व गाँधी पार्क के गेट के समक्ष आंदोलनकारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एकत्रित हुयी। जहाँ पर सभा का आयोजन करके उन्होंने अपनी मांगो पर खुलकर उदगार व्यक्त किये। सभा को सभी जनपदों से आई आंगनवाड़ी नेत्री के अलावा जिला व ब्लॉक स्तर पर नेतृत्वकारी आंगनवाड़ी नेतृत्व द्वारा सम्बोधित किया गया। सभा को सम्बोधित कर रहे वक्ताओं द्वारा सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया गया। सभा में इस बात पर आक्रोश व्यक्त किया गया कि सरकार ने पूर्व में धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया था, कि उनका मानदेय बढ़ा दिया जायेगा लेकिन सरकार द्वारा संगठन के मांगो की अनदेखी की गई।
प्रदेश अध्यक्षा रेखा नेगी ने कहा तत्कालीन मुख्यमंत्रीके प्रतिनिधि के तौर पर देहरादून के मेयरश्री सुनील उनियाल गामा द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए जल्द ही मानदेय बढ़ोतरी का आश्वासन दिया गया था। आंगनबाड़ी कर्मचारी संगठन की वक्ताओं ने आरोप लगाया कि आज तक सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मात्र कोरा आश्वासन दिया है व आंगनवाडियों की मांगो को अनदेखा किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विषम से विषम परिस्थितियों में भी बिना किसी हिचकिचाहट के सरकार द्वारा दिए गए कार्यों को अपनी क्षेत्रों में अपनी जान की परवाह न करते हुए बखूबी निभाया है। वक्ताओं ने कहा कि हम सरकार के सर्व आदेशों का अनुपालना करने के लिए प्रतिबद्ध हैं परन्तु दूसरी ओर सरकार और विभाग के मंत्री जी के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। सरकार घोषणाओं पर घोषणा करती आई है परन्तु धरातल पर रत्ती भर भी राहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नहीं दी जा रही है। सरकार की कार्यशैली बेहद त्रुटिपूर्ण है व वह आंगनवाड़ियों को वेवकूफ बनाती आ रही है, जिससे सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के भीतर आज काफी रोषव्याप्त हो आया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/ सेविका /मिनी कर्मचारी संगठन के नेतृत्व में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने गाँधी पार्क से रैली कर मुख्यमंत्री आवास तक के लिए कूच किया। रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया।
रैली में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी मांगों पर अब अविलम्ब पूरा किया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/ सेविका /मिनी कर्मचारी संगठन की प्रमुख मांग मानदेय की जगह आंगनवाड़ी कर्मियों को रेगुलर वेतनभोगी बनाया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/ सेविका /मिनी कर्मचारी संगठन की आज की रैली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/ सेविका /मिनी कर्मचारी संगठन की अध्यक्ष श्रीमती रेखा नेगी ठकुराइन, श्रीमती मीनाक्षी रावत, श्रीमती सुमति थपलियाल, श्रीमती सरोजिनी अंथवाल, उत्तरकाशी जिला का नेतृत्व श्रीमती विजयलक्ष्मी नौटियाल, पौड़ी गढ़वाल से श्रीमती पूनम कैथुरा, टिहरी गढ़वाल से श्रीमती ममता रतुड़ी, रुद्रप्रयाग से श्रीमती सुनीता बर्थवाल, हरिद्वार से श्रीमती उमेश धीमान, चम्पावत से श्रीमती मीना बोरा, चमोली से श्रीमती अभिलाषा, उधमसिंघनगर से श्रीमती अनीता, नैनीताल से श्रीमती हेमा के अतरिक्त अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर आदि उत्तराखंड के सभी जिलों से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रैली में सम्मिलित हुई। मुख्यमंत्री आवास कूच करने पर सभी का जिला देहरादून से धन्यवाद प्रेषित करने वालों में श्रीमती रेखा नेगी (प्रदेश अध्यक्ष), श्रीमती पिंकी सिंह (जिला अध्यक्ष देहरादून), श्रीमती मंजू मौर्य (जिला उपाध्यक्ष देहरादून), श्रीमती अनीता गुरुंग (जिला कोषाध्यक्ष देहरादून), श्रीमती रविता चौहान (ब्लॉक अध्यक्ष चकराता), श्रीमती संध्या नेगी (ब्लॉक अध्यक्ष विकासनगर), श्रीमती वीरों देवी (ब्लॉकअध्यक्ष कालसी), श्रीमती अर्चना (ब्लॉक अध्यक्ष शहर देहरादून), श्रीमती रेनुका कोहली (रायपुर), श्रीमती नीलम पालिवाल, श्रीमती पूजा बुडाकोटी, श्रीमति रजनी, श्रीमती गीता, श्रीमती पूनम, श्रीमती सुनीता, श्रीमती कुसुम, कु0 परिता (मोरी से) आदि थी।

