ई श्रम पोर्टल पर असंगठित मजदूरों के पंजीकरण कराने के लिए नोडल अधिकारी नामित किया जाय:मयूर दीक्षित

Spread the love

(उत्तरकाशी । असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के राष्ट्रीय डाटा बेस पोर्टल ई श्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर जनपद स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।


       जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि ई श्रम पोर्टल पर असंगठित मजदूरों के पंजीकरण कराने के लिए ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए नोडल अधिकारी नामित किया जाय। ताकि तेजी के साथ मनरेगा,आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि असंगठित मजदूरों का पंजीकरण किया जा सकें। उन्होंने कहा कि सड़क व निर्माण कार्यों से जुड़े विभाग अपने-अपने मजदूरों का अनिवार्य रूप से ई श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराएं। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने कृषि एवं भूमिधर मजदूरों, नगरीय असंगठित मजदूर, ठेली व फेरी वाले,लघु दुकानदार वाले मजदूरों का पंजीकरण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। सीएसी प्रबंधक को जिले की सभी सीएससी सेंटर संचालकों को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए। तथा सेंटर के बाहर बोर्ड,बैनर लगाकर निःशुल्क पंजीकरण के लिए मजदूरों को प्रेरित करेंगे। 
        सहायक श्रम आयुक्त केके गुप्ता ने जानकारी दी कि माह दिसम्बर तक सभी असंगठित मजदूरों का पोर्टल में पंजीकरण किया जाना है। ताकि भविष्य में जो भी योजनाएं असंगठित मजदूरों को चलाई जाएगी उसका उन्हें स्वतः ही लाभ मिलेगा। किसी भी असंगठित मजदूर का सीएससी सेंटर में निःशुल्क पंजीकरण होगा। इसके लिये उनका आधार कार्ड, बैंक पासबुक व मोबाइल नम्बर लिया जाएगा। 

            बैठक में परियोजना अधिकारी संजय सिंह, सहायक श्रम आयुक्त केके गुप्ता,जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सर्वेशकुमार मिश्रा, डॉ सुजाता सिंह, बीडीओ दृष्टि आनंद, प्रबंधक सीएसी सेंटर संदीप उनियाल सहित ईओ उपस्थित रहे।

Next Post

आज 14 पॉजिटिव, राज्य में संक्रमितों की संख्या 3,43,139 स्वस्थ हुए 3,29,327

Spread the love देहरादून।आज राज्य में कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों की स्थिति में घटत बढ़त जारी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में 14 नए पॉजिटिव केस मिले हैं।राज्य में संक्रमितों की संख्या 3,43,139 हो गयी है । देहरादून -04 ,हरिद्वार -01,पौड़ी -00 ,उतरकाशी 00,टिहरी-01 ,बागेश्वर-00,नैनीताल-03 ,अल्मोड़ा-00, […]