उत्तरकाशी । अस्तल,बड़ेथी व कांसी गांव के विस्थापित परिवारों के आवास निर्माण एवं भूमि विकास के कार्य तीव्र गति के साथ शीघ्र पूर्ण किया जाय। यह निर्देश जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने राजस्व स्टाफ व विस्थापन सम्बन्धी समीक्षा बैठक लेते हुए अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा से प्रभावित उक्त गांव के परिवारों के विस्थापन शीघ्र किया जाय। इसके अतिरिक्त जिन गांव में वन पंचायतों का गठन नही हुआ है वहां यथा सम्भव समिति के गठन कर लिया जाय। नगर निकाय की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जनपद में पॉलीथिन पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। इस हेतु सभी एसडीएम को छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिए। तथा व्यपारियों के साथ बैठक कर जुट, कपड़े आदि के बैग के प्रचलन को बढ़वा देने के निर्देश दिए। सार्वजनिक स्थानों पर पान, गुटखा आदि थूकने वालों के खिलाफ चालान करने के निर्देश अधिशासी अधिकारियों को दिए। साथ ही कचरा प्रबंधन हेतु डोर टू डोर कलेक्शन को लेकर और प्रभावी ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए। आबकारी विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कच्ची शराब पर पूर्णतया रोक लगाने के साथ ही सख्ती से पुलिस प्रशासन के साथ सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए। मदिरा दुकानों में शराब के ओवर रेट की शिकायत पर जिलाधिकारी ने समय समय पर मदिरा दुकानों का निरीक्षण करने के निर्देश जिला आबकारी अधिकारी को दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह,उप जिलाधिकारी भटवाड़ी चतर सिंह चौहान,पुरोला सोहन सैनी,डुंडा मीनाक्षी पटवाल,बड़कोट शालिनी नेगी, डीएसओ मनोज सोनी,सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
