ईओ को पत्र लिखकर सार्वजनिक शौचालयों में यूरिनल का अत्याधिक शुल्क वसूले जाने की शिकायत की

ईओ को पत्र लिखकर सार्वजनिक शौचालयों में यूरिनल का अत्याधिक शुल्क वसूले जाने की शिकायत की
Spread the love

विकासनगर।इंदिरा गांधी नारी शक्ति संगठन की महासचिव नीलम कौर ने नगरपालिका विकास नगर के अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर नगर के दोनों सार्वजनिक शौचालयों में यूरिनल का अत्याधिक शुल्क वसूले जाने की शिकायत की एवं शौचालयों पर शुल्क की दरों संबंधी जानकारी लिखित रूप में प्रदर्शित करने की मांग की, साथ ही उन्होंने अधिक शुल्क वसूलने वाले केयरटेकर्स के विरुद्ध कार्यवाही करने की भी मांग की

पालिका ईओ विकासनगर को लिखे पत्र में नीलम कौर ने कहा कि नगर के दोनों सार्वजनिक शौचालयों में जनता से नियम विरूद्ध तरीके से अवैध रूप से शुल्क वसूली की जा रही है जिसका सीधा असर नगर की सफाई व्यवस्था पर पड़ रहा है और खासतौर पर महिलाओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है ।
उन्होंने अधिशासी अधिकारी को अवगत कराया कि आज वह गीता भवन के सामने बस अड्डे वाले मार्ग पर स्थित सार्वजनिक शौचालय में यूरिनल हेतु गए तो वहां उपस्थित केयरटेकर ने उनसे ₹10 शुल्क यूरिनल का वसूला उनके द्वारा इसका प्रतिवाद किए जाने पर केयरटेकर ने उनसे कहा कि ₹10 शुल्क वह पालिका ईओ की सहमति से ले रहा है। ऐसे ही पूर्व में उनके साथ जल संस्थान कार्यालय के समक्ष स्थित कार्यालय में भी कई बार हुआ है तथा अन्य भी कई महिलाओं में पुरुषों के द्वारा इस शुल्क वसूली के बारे में उनको बताया गया है ।

नारी शक्ति की महासचिव नीलम कौर ने कहा कि यह जनता विशेष रूप से महिलाओं के साथ ज्यादती है और कानून और नियम का खुला उल्लंघन है साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के मार्ग में एवं शहर को स्वच्छ बनाने में सबसे बड़ी बाधा है। उन्होंने कहा कि यूरिनल शुल्क रहित होना चाहिए एवं शौचालय का शुल्क भी निर्धारित दरों पर ही लिया जाना चाहिए उन्होंने ईओ से मांग की कि अवैध वसूली करने वाले केयरटेकर एवं ठेकेदार के विरुद्ध ठोस कार्यवाही करें ।विभाग द्वारा निर्धारित दरों का ऐसा बोर्ड सार्वजनिक शौचालय में ऐसे स्थान पर प्रदर्शित करें कि जनता को निर्धारित शुल्क की दरें स्पष्ट रूप से प्रदर्शित हो सके ।
साथ ही उन्होंने उक्त संदर्भ में की जाने वाली कार्यवाही से भी अवगत कराने की मांग की ।

देवभूमि खबर

Related articles