भारतीय जनता युवा मोर्चा जैसे कार्यकर्ता देश की किसी पार्टी में नही है:तेजस्वी सूर्य

भारतीय जनता युवा मोर्चा जैसे कार्यकर्ता देश की किसी पार्टी में नही है:तेजस्वी सूर्य
Spread the love

देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य ने जिलो के अध्यक्ष, महामंत्री, सभी मंडलों के अध्यक्ष और जिलो और मंडलो के सोशल मीडिया प्रभारी की बैठक ली ।

राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य ने कहा आजकल में देश भर में प्रवास कर रहा हूँ और हर प्रवास पर कार्यकर्ताओं से मिल रहा हूँ। लेकिन जैसे कार्यकर्ता हमारे युवा मोर्चा में उस प्रकार के कार्यकर्ता देश की किसी पार्टी में नही है । उन्होंने कहा हम जो भी काम कर रहे है उस काम को हमें पूरे मन से करना चाहिए उन्होंने कहा हम पार्टी में लेने के लिए नही देने के लिए आये है क्योंकि ऐसा मौका हर किसी को नही मिलता । हम अपनी जवानी पार्टी को दे रहे है जो वापस नही आती इसलिए अपने काम को ऐसा करे की पार्टी हमेशा आपके काम को याद रखे ।

उन्होंने कहा हमे अपने बूथ को मजबूत करना है हमारे बूथ पर कैसा काम चल रहा कितने लोग हमारे साथ जुड़ रहे इस पर काम करना चाहिए। तेजस्वी सुर्य ने कहा यहाँ की सरकार ने बहुत काम किये है । उन्होंने कहा उत्तराखंड में अगले साल की शुरुआत में कई अन्य राज्यों के साथ विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। बीजेपी ने एक बार फिर से प्रदेश में सरकार बना रही है उन्होंने कहा अबकी बार 60 पार का नारा युवा मोर्चा ने साकार कर प्रदेश में युवा सरकार बनानी है।

सिर्फ सेल्फी खीचना ही सोशल मीडिया में काम करना नही होना चाहिये हमें अपनी सरकार के कामो को अधिक से अधिक उनका सोशल मीडिया में प्रचार करना चाहिए कैसे हम बूथ लेवल में और मजबूत होंगे इस पर काम करने की आवश्यकता है।
बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि बीजेपी को छोड़ सभी पार्टी हिन्दू विरोधी पार्टी है और देश में बीजेपी ही एक ऐसी पार्टी है जो हिन्दू विरोधी नहीं है और भारत की क्षेत्रीय भाषाओं का सम्मान करती है और प्रचार करती है।

उन्होंने कहा बीजेपी ही ऐसी पार्टी है जिसमे एक बूथ अध्यक्ष देश का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। और दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के पास 2 साल से फुल टाइम अध्यक्ष नही है । उन्होंने कहा आप सभी कार्यकर्ताओं के पास भाजपा के माध्यम से सेवा करने बहुत अच्छा मौका इसलिए तन मन से पार्टी का काम करे और 2022 चुनाव में अबकी बार 60 पार सीटे जीतकर एक नया इतिहास बनाये।
कुन्दन लटवाल ने अपने स्वगत भाषण में कहा आज पूरे देश की युवाओं की दिल की धड़कन उत्तराखंड में पधारे है में उनका पूरे प्रदेश के युवाओं की ओर से स्वागत करता हु उन्होंने कहा जो भी आपके निर्देश दिए जाते है उन्हें पूरा युवा मोर्चा समय पर पूरा करता अबकी बार हम 60 पार के नारे को पुरा करेगें उन्होंने कहा आपके आने से युवा मोर्चा अब दुगनी गति से 2022 चुनाव में काम करेगी।

भाजपा के संगठन महामंत्री अजय ने कहा कार्यकर्ता और कार्यक्रम एक दूसरे के बिना नही हो पाते दोने की एक दूसरे की जरूरत है चुनाव का सैम है दो बातें रखी हमसे ही आनी वाली सरकार बनने वाली है आप ही लोगो ने आगे चलकर सरकारमे आना है पहले युवा मोर्चा के अध्यक्ष आज हमारे मुख्यमंत्री है उन्होंने कहा आज ठीक करेगें तो कल ठीक होगा और कहा राजनीति में लंबा चलना है तो अपना व्यवहार सही रखे तो निश्चित ही सफलता मिलेगी।इस बार आप लोगो ने भारतीय जनता पार्टी में नया इतिहास लिखना है। अपने बूथ को मजबूत कैसे करना इस पर काम करना है ऐसा नेतृत्व आपके सामने है जिन्होंने अपने कर्तव्य को पूरा करते हुए भाजपा में अपना एक अलग स्थान बनाया है मेरा बूथ सबसे मजबूत और बूथ जीता तो चुनाव जीता इस पर काम करना चाहिए उन्होंने कहा जिसका बूथ जीतेगें वो ही अगली बार से पद मिलेंगे आने वाला2022 इतिहास बनाने जा रहा है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह , प्रदेश प्रभारी तजेंद्र बग्गा सह प्रभारी श्रया सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी और सभी जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री, सभी मंडलों के अध्यक्ष और जिलो और मंडलो के सोशल मीडिया प्रभारी कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री रंजन बर्गली ने किया

देवभूमि खबर

Related articles