मुख्यमंत्री ने टिहरी के घनशाली विधानसभा के चमियाला में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया
टिहरी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा घनसाली के अंतर्गत चमियाला में ₹77 करोड़ 59 लाख लागत की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के 25 वें स्थापना दिवस पर राज्य सभी क्षेत्रों में देश का अग्रणी राज्य होगा। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक क्षेत्र में विकास का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य कर रही है। जिसके तहत प्रत्येक विभाग को आने वाले 10 साल का रोड मैप तैयार करने को कहा गया हैं। सरकार अनुभवी लोगों से सुझाव हेतु बोधिसत्व विचार श्रृंखला चला रही है।
उन्होंने कहा कि लोगों की राय एवं संवाद विकास में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ।उन्होंने कहा कि पलायन रोजगार स्वास्थ्य शिक्षा जैसे तमाम मुद्दों पर आने वाले सालों में किस तरह सरकार और जनता के बीच समन्वय बनाकर कार्य किया जाए ।इसके लिए सरकार ने बोधिसत्व विचार संख्या कार्यक्रम की शुरुआत की है ।जिसके माध्यम से सरकार विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर चुके अनुभवी लोगों से सुझाव ले रही है। उन्होंने कहा इसके आधार पर विकास की रूपरेखा बनाई जाएगी ।उन्होंने कहा 25 साल का होने पर उत्तराखंड हिंदुस्तान का श्रेष्ट राज बनी इसके लिए विकल्पों सहित संकल्प के मंत्र के साथ हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रत्येक व्यक्ति से आए सुझावों पर कार्य करेगी ।मुख्यमंत्री ने कहा कि जो घोषणा की जा रही हैं ।उन सभी का समय पर शासनादेश भी जारी किया जा रहा है हर घोषणा से पहले उनका विद्यालय भी किया जाता है ।
उन्होंने कहा कि हम राजनीति में लोकनीति पर कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने लंबे समय से चली आ रही मांगों को देखते हुए पीआरडी जवानों ,उपनल कर्मियों ग्राम प्रधानों ,आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाने का कार्य किया है ।उन्होंने कहा उत्तराखंड अगले कार्य को मिलने वाली पेंशन को भी हमारी सरकार ने बढ़ाने का कार्य किया है ।मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए राज्य में नई खेल नीति लाई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न विभागों में रिक्त चल रहे 24000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चालू है लंबे समय से चली आ रही है। पुलिस भर्ती की मांग को भी सरकार ने पूरा करने का कार्य क्या है ।मुख्यमंत्री ने कहा सरकार सरलीकरण समाधान और निस्तारण के मंत्र के साथ आगे बढ़ने का कार्य कर रही है।
इस अवसर पर विधायक घनसाली श्री शक्ति लालसा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोना सजन जिलाधिकारी श्रीमती युवा आशीष श्रीवास्तव एसएसपी श्री नवनीत सिंह भुल्लर आदि उपस्थित थे।

