ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून ने देह व्यापार के अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना सहयोगी सहित किया गिरफ्तार

ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट  देहरादून   ने देह व्यापार के अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना सहयोगी सहित किया  गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून । एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, जनपद देहरादून ने देह व्यापार के अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना राहुल पाटिल पुत्र गोकुल प्रसाद निवासी महा ऋषि वाल्मीकि बस्ती गोविंदगढ़ सांवली रोड थाना कोतवाली देहरादून उत्तराखंड स्थाई पता गढ़ी मानिकपुर थाना गढ़ी मानिकपुर तहसील कुंडा जिला प्रतापगढ़ उम्र 28 साल सहयोगी राहुल कुमार पुत्र रामेश्वर कुमार निवासी ग्राम ब्रह्मपुरी पोस्ट हरिद्वार कोतवाली नगर हरिद्वार वर्तमान पता हरीपुरम सोसायटी पिट्ठूवाला चंद्रबनी थाना पटेल नगर देहरादून उम्र 23 साल सहित अनैतिक व्यापार हेतु पीड़ितों को ले जाते हुए गिरफ्तार किया । विभिन्न राज्यों की चार पीड़िता महिलाएं ,इनोवा कार जब्त, देश के विभिन्न स्थानों पर whatsapp के माध्यम से चलाता था रैकेट, पूर्व में भी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, जनपद देहरादून द्वारा गिरफ्तार किया था । अभियुक्त गण के विरुद्ध थाना राजपुर पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम व आईपीसी के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया अभियुक्तगण को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा जनपद में अनैतिक व्यापार से संबंधित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून को निर्देशित किएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, जनपद देहरादून द्वारा कार्रवाई करते हुए 24की शाम को मुखबिर की सूचना पर मसूरी बाईपास रोड पर धोरण पुल के पास चेकिंग के दौरान अनैतिक व्यापार के अपराध में संलिप्त गिरोह बनाकर कार्य करने वाले पूर्व अपराधी गिरोह का मुखिया राहुल पाटिल व राहुल कुमार को इनोवा कार सहित अनैतिक व्यापार हेतु पीड़ितों को ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त गणों के पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। अभियुक्त गण के चंगुल से विभिन्न राज्यों की 04 पीड़ितों को छुड़ाया गया। अभियुक्त राहुल पाटिल व राहुल कुमार के मोबाइल की जांच करने पर पाया की इनके द्वारा देश के विभिन्न राज्यों के नाम से एस्कॉर्ट सर्विस आदि ग्रुप बनाए गए हैं इस पर अभियुक्त सक्रिय रूप से कार्य करते रहते हैं । अभियुक्त गण के विरुद्ध थाना राजपुर पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम व आईपीसी के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया । अभियुक्तगण को आज न्यायालय पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से उप निरीक्षक हेमंत खंडूरी , महिला उपनिरीक्षक अनीता नेगी, हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह ,कांस्टेबल धर्मेंद्र ,कांस्टेबल नरेश ,महिला कांस्टेबल रैना रावत,कांस्टेबल मनवीर, थाना राजपुर से कांस्टेबल विद्यासागर ,कॉन्स्टेबल मनमोहन थाना

देवभूमि खबर

Related articles