अल्मोड़ा के भैसियाछाना विकास खंड के पांच गांवों में सुविधाओं के अभाव में बढ़ा पलायन
अल्मोड़ा।भैसियाछाना विकास खंड के बिन्सर टूरिस्ट के आसपास के पांच गांव उतराखड राज्य बनने के बाबजूद भी शिक्षा, स्वास्थ्य , सड़क से वंचित है।कधरा गौनाप से धौलछीना मार्केट में आने जाने के लिए दस किलोमीटर की दूरी है।ये दस किलोमीटर के रास्ते से धौलछीना मार्केट व धौलछीना इंटर कालेज व धौलछीना प्राईमरी स्कूल में बच्चों के आने जाने की समस्यायों को देखकर यहां के ग्रामीणों के युवाओं ने गांव छोड़ छोड कर पलायन की रफ्तार पकड़ ली।
प्रताप सिंह नेगी समाजिक कार्यकर्ता का कहना है एक तरफ बिन्सर टूरिस्ट के आवागमन के लिए देश विदेश के लोगों आना जाना लगा रहता है। लेकिन दूसरी तरफ ये पांच गांव बिन्सर टूरिस्ट के सामने है। इन गांवों को आज तक किसी भी सरकार ने सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि सरकार आयी और गयी लेकिन ये गांवों के ग्रामीण लोग अपनी मूलभूत समस्यायों के गुहार लगाते रहे लेकिन सरकारों की अनदेखी कबचलते आखिर में यहां के युवाओं को पलायन करना पड़ रहा है।

