जिन सिपाहियों को पुलिस सेवा में 20 वर्ष हो चुके हैं उन्हें ₹4600 ग्रेड पे का लाभ मिलना चाहिए

Spread the love

देहरादून ।उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा सर्व प्रथम उत्तराखंड पुलिस की 4600 ग्रेड पे के लिए सिपाहियों के हितों को लेकर पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड को ज्ञापन सौंपा था। दल का स्पष्ट मानना हैं कि नियमावली के अनुसार जिन सिपाहियों को पुलिस सेवा में 20 वर्ष हो चुके हैं उन्हें ₹4600 ग्रेड पे का लाभ मिलना चाहिए, जबकि सरकार आँखे मुंदी बैठी थी। आखिरकार जब सन 2001 के पुलिस भर्ती के सिपाहियों को ₹4600 ग्रेड पे कि घोषणा सरकार के द्वारा की गयी जो कि कोरी घोषणा साबित हुई।अब खुद पुलिस परिवार ₹ 4600 ग्रेड पे के लिए सड़को पर उतर आयी तो आदोलन कर रहे पुलिस परिवारों कि महिलाओं के साथ पुलिस प्रशासन सकरात्मक न होकर महिलाओं को धमका रही हैं, यहां तक कि एक महिला जो पुलिस परिवार कि हैं और एक सूत्रीय मांग कि चुनाव कि आचार सहिंता लागू होने से पूर्व ₹ 4600 ग्रेड पे का शासनादेश लागू किया जाय, महिला के पति को पुलिस प्रशासन देहरादून द्वारा लाइन हाजिर कर दिया गया हैं। दल का मानना हैं कि वो न्यायोचित नहीं हैं।दल मांग करता हैं कि सरकार अविलम्ब ₹ 4600 ग्रेड पे का शासनादेश जारी कर पुलिस सिपाहियों हक प्रदान करें।ऐसी दशा में न होने पर दल सरकार के खिलाफ मुहीम छेड़ेगा।

देवभूमि खबर

Related articles