कालसी पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कालसी पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून।कालसी पुलिस ने 5.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त मनीष चौहान उर्फ गुड्डू पुत्र स्व0 मोहन सिंह चौहान नि0 कालसी गेट थाना कालसी, जनपद देहरादून। उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार किया है।अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट  के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत  नशे/मादक पदार्थों का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध आवश्यक प्रभावी कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश के अनुपालन में  थानाध्यक्ष कालसी के नेतृत्व में सर्वप्रथम थाना क्षेत्र के ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया जहां से अवैध मादक पदार्थों के आवागमन की संभावना रहती है तथा पुलिस सूत्रों से भी ऐसे व्यक्ति जो उक्त गतिविधियों में लिप्त हैं, की जानकारी कर उनकी निगरानी हेतु पुलिस टीम को लगाया गया था, जिसके परिपेक्ष में आज पुलिस टीम को हरिपुर पुल के पास सघन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया जिसकी तलाशी पर पर 5.85 ग्राम अवैध स्मैक  बरामद हुई, जिसको विधिवत गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट  के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछताछ पर अन्य तथ्यों के संबंध में जानकारी दी है जिसका परीक्षण विश्लेषण कर आवश्यक विधिवत कार्यवाही की जाएगी। अभियुक्त को आज न्यायालय पेश किया जाएगा।

पुलिस टीम में उप0निरीक्षक नीरज कठैत,कानि0 नितिन कुमार,कानि0 दिनेश कुमार,कानि0 चालक रतिराम थे।

देवभूमि खबर

Related articles