भारतीय गणतंत्र को स्थाई तो देना हमारा कर्तव्य :सुनील उनियाल गामा
देहरादून ।सैकड़ों वर्षो के संघर्ष और हजारों कुर्बानियों के बाद मिली आजादी एवं भारतीय गणतंत्र को स्थाई रखना देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है देहरादून के महापौर सुनील उनियाल गामा ने आज भाजपा महानगर कार्यालय पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर हुए ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार भगत सिंह ,सुखदेव ,राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे अनेकों लोगों के बलिदान के कारण मिली आजादी को हमें केवल बरकरार रखना है वरन अपने गणतंत्र कोई स्थाई बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करना है ।
महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कार्यकर्ताओं से सदैव अपने निजी स्वार्थों को छोड़कर देश हित में कार्य करने का आह्वान किया ।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में महामंत्री रतन चौहान मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल कार्यालय प्रभारी विनोद शर्मा महेश गुप्ता लछु गुप्ता अनुराग भाटिया सौरभ कपूर विजय भट्ट मंजू कोटनाला राजीव राजौरी पीएन डिमरी विनोद पुंडीर विजेंद्र राणा रईस अंसारी अकबर कुरेशी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।


