HTML tutorial
HTML tutorial

आज तक भाजपा , कांग्रेस दोनो घोटालों की सरकार बनी : हेम आर्या

आज तक भाजपा , कांग्रेस दोनो घोटालों की सरकार बनी : हेम आर्या
Spread the love

रिपोर्ट । ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में आप पार्टी के प्रत्याशी हेम आर्या ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा भाजपा, कांग्रेस, दोंनो घोटालों की सरकार बनी ।इससे जनता का कोई लेना देना नही।

उन्होंने कहा भाजपा की 22 वर्ष की सेवा की पर वहाँ भी सेवा को देखने वाला नही है।एक जवाब में कहा कांग्रेस का भी यही रवैया है।आम आदमी पार्टी जनता की पार्टी है। यहाँ भेदभाव नहीं है।

हेम ने कहा आप पार्टी मुझे चुनाव में लड़ाएगी ठीक है अगर डॉ भुवन चन्द्र आर्या को लड़ाएगी तो भी ठीक है।
कुल मिलाकर पार्टी जिसको भी चुनाव में लड़ाएगी उसका सब लोग मिलकर पूरा सहयोग करेंगे।
उन्होंने दोनों पार्टी भाजपा, व कांग्रेस पर आरोप लगाया पैसे लेकर टिकट दिये गए हैं।
उन्होंने कहा कांग्रेस छोड़ कर आयी ।तुरंत टिकट दे दिया जो 5 साल से मेहनत कर रहा उसको दर किनारे कर दिया।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुमार दुमका, मंडल अध्यक्ष शाकिर अली मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles