उत्तरकाशी -पोलिंग पार्टियां अपने से सम्बन्धित मतदेय स्थलों को रवाना

उत्तरकाशी -पोलिंग पार्टियां अपने से सम्बन्धित मतदेय स्थलों को रवाना
Spread the love

उत्तरकाशी । विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के अन्तर्गत आगामी 14 फरवरी को प्रस्तावित मतदान कार्यक्रम सम्पन्न कराने हेतु जनपद के रवानगी स्थल उत्तरकाशी स्थित राजकीय आदर्श कीर्ति इण्टर कॉलेज से पोलिंग पार्टियां अपने से सम्बन्धित मतदेय स्थलों को रवाना होना शुरू हो गयी हैं।

जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित की उपस्थिति में शुक्रवार को 17 पोलिंग पार्टियां अपने से सम्बन्धित मतदेय स्थलों को रवाना हुई। सभी 17 पोलिंग पार्टियां विधानसभा क्षेत्र पुरोला से सम्बन्धित मतदेय स्थलों के लिए रवाना हुई ।

  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह आदि उपस्थित रहे ।

देवभूमि खबर

Related articles