उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने शहीद स्मारक देहरादून में होली मिलन कार्यक्रम किया आयोजित
देहरादून।उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा शहीद स्मारक देहरादून में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में मातृ शक्ति द्वारा बुरांस , फ्यूंली , गेंदे , फूलों की थाली व रंगो की थाली सजाई साथ ही गुजिया चाट, गोलगप्पे , एवम फ्रूट चाट के स्टाल सजाए गए थे। सर्वप्रथम शहीदों को उनके निमित सभी चीजों का भोग लगाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजपुर विधायक खजानदास के राजनीतिक बैठक को लेकर दिल्ली से बुलावा आने पर उन्होंने राज्य आंदोलनकारी सतेन्द्र भण्डारी के माध्यम से शहीदों को नमन करते हुए राज्य आंदोलनकारी मंच के सभी साथियों को होली की शुभ कामनाएं प्रेषित की तथा राज्य आंदोलनकारी मंच को 100 कुर्सियां भेंट की । जिस पर राज्य आंदोलनकारी मंच के ओमी उनियाल व जगमोहन सिंह नेगी द्वारा विधायक को धन्यवाद प्रेषित किया। इस अवसर पर पिछड़े आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा व राज्य आंदोलनकारी मंच के सलाहकार रविन्द्र जुगरान एवम प्रथम एवरेस्ट पर्वतारोही (एयर फोर्स) के ग्रुप कैप्टन आरo सीo त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्तिथ रहे।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की सुलोचना भट्ट द्वारा महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी एवम बाल आयोग की पूर्व अध्यक्ष उषा नेगी के साथ ही समाज सेवी सुनीता प्रकाश , रामलाल खंडूड़ी द्वारा प्रेस क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र अंथवाल , महिला प्रकोष्ठ की राधा तिवारी व प्रभा नैथानी द्वारा सरिता गौड़ को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
संयोजक पुरण सिंह लिंगवाल द्वारा सभी राज्य आंदोलनकारियों से अपील की कि हम अपनी विरासत को बचाना होगा। बाद में राजपुर विधायक प्रतिनिधि के रूप में विशाल गुप्ता ने भागीदारी कर सभी को होली की बधाईयां दी। आज होली समारोह में राज्य आंदोलनकारी मंच की महिलाओं ने फूलों की होली खेली साथ ही मातृ शक्ति गीत संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया।।शकुन्तला रावत द्वारा रोट व कई महिलाओ द्वारा अपनी ओर से अरसे व गुजिया भी वितरित की गई।
आज प्रमुख रूप से सुशीला बलूनी , ओमी उनियाल , जगमोहन सिंह नेगी , अशोक वर्मा , रविन्द्र जुगरान , सुनीता प्रकाश , उषा नेगी , सरिता गौड़ , सुलोचना भट्ट , प्रभा नैथानी , राधा तिवारी , रामलाल खंडूड़ी , प्रदीप कुकरेती , विशाल गुप्ता , पुरण सिंह लिंगवाल , सतेन्द्र भण्डारी , महेन्द्र रावत (बब्बी) , केशव उनियाल , अजय राणा , हरी सिंह , नरेश नेगी , संतोष सेमवाल , राकेश नोटियाल , प्रेम सिंह नेगी , चन्द्र किरण राणा , मोहन रावत , सुरेश नेगी , जगदीश चौहान , मनोज ज्याडा , नवीन रमोला , पुष्कर बहुगुणा , धर्मपाल रावत , राजेश पांथरी , विजेन्द्र हेमदान , भानु रावत , सतेन्द्र नोगाई , सुमित थापा (बंटी) , प्रभात डंडरियाल , मोहन खत्री , मेहर चौहान , सुदेश कुमार , मनोज नोटियाल , प्रभा नैथानी , रजनी रावत , सुलोचना गुसाई , अरुणा थपलियाल , सरोज कंडवाल , लक्ष्मी सकलानी , सर्वेश्वरी डोबरियाल , पार्वती नेगी , पार्वती डोभाल , कमला शर्मा , पुष्पा नेगी , सुभागा फर्सवाण , यशोदा ममगाई , शांता जुयाल , शशि देवी , अनिता देवी , सावी नेगी , सुषमा कुकरेती , कृष्णा देवी , देवेश्वरी , पदम तिवारी , सुशीला अमोली , प्रमिला रावत , महेश्वरी राणा , अनिता देवी , सुलोचना मेंदोला , उषा मैखुरी आदि उपस्थित थे।

