समाज कल्याण एवं परिवहन मंत्री चन्दन राम दास ने मंत्री बनने के बाद ली प्रथम विभागीय समीक्षा बैठक
बागेश्वर। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद समाज कल्याण एवं परिवहन मंत्री चन्दन राम दास ने विकास भवन में वर्तमान में प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की।।उन्होंने अधिकारियों को अपने कार्यशैली में परिवर्तन लाने और जन कल्याणकारी योजनाओं व कार्यों को निष्ठा से करने के निर्देश दिए।
परिवहन मंत्री ने कहा कि काम करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा ।उन्होंने अधि0अभि0 लोनिवि, पीएमजीएसवाई, लघु सिंचाई, डीपीआरओ व डेयरी अधिकारी को बिना बताये बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने गरूड़-द्यौनाई सड़क, हरीनगरी-नौगांव, कोईना-झिरौली सड़कों पर अभी तक कार्य न होने पर नाराजगी व्यक्त की।
जिला योजना, राज्य सैक्टर, केन्द्र सैक्टर के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मंत्री दास ने लोनिवि, सिंचाई, पेयजल अधिकारियों से 03 दिन में पूर्ण कार्य, प्रगति कार्य व लम्बित कार्यों की सूची तलब की। उन्होंने सड़क महकमें के अधिकारियों को जून तक सड़क स्कबर व नालियॉ साफ करने के निर्देश दिये ।साथ ही दैवीय आपदा के दौरान आये सड़कों पर मलबों को भी शीघ्र हटाने के निर्देश दिये। उन्होंने पेयजल अधिकारी को निर्देश दिये कि गर्मी का पीक सीजन चल रहा है इसलिये पानी की किल्लत वाले क्षेत्रों में वैकल्पिक व्यवस्थाओं से सुचारू पेयजल की व्यवस्थायें सुनिश्चित की जाय।
उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्रों में जाकर विकास कार्यों का निरीक्षण करें तथा कार्यों की गुणवत्ता व समयबद्धता पर ध्यान दें, जो ठेकेदार कार्य सबलेट कर रहे है या समय से कार्य नहीं कर रहे है अथवा गुणवत्तपूर्वक कार्य नहीं कर रहे है उन्हें तुरंत ब्लैक लिस्ट किया जाय। उन्होंने एनएस के अभियन्ता को निर्देश दिये कि वे बागेश्वर बाजार के हनुमान मंदिर के पास सड़क खराब होने पर आये दिन जाम लगता है उसे तुरंत ठीक कर यातायात सूचारू करने के निर्देश दिये।
बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, गोविन्द बिष्ट, ब्लाक प्रमुख गोविन्द दानू, पुष्पा देवी, हेमा बिश्ट, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, जिलाध्यक्ष षिव सिंह बिष्ट, बिक्रम शाही सहित मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुनीता टम्टा, उप जिलाधिकारी हरगिरी सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

