HTML tutorial
HTML tutorial

वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम के साथ ही उस पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके

Spread the love

रुद्रप्रयाग । जनपद के अंतर्गत भीषण गर्मी व तापमान में लगातार हो रही वृद्धि के कारण वनाग्नि की घटनाओं को नियंत्रित करने हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं ताकि वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम के साथ ही उस पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

                 इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा आदेश निर्गत करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया कि जनपद में वन प्रभाग द्वारा वनाग्नि की घटनाओं को रोकने हेतु अपने स्तर से कार्यवाही की जा रही है लेकिन समस्या के विकराल स्वरूप को देखते हुए इसके प्रभावी प्रबंधन की दृष्टि से अन्य विभागों द्वारा भी इसमें सहभागिता की जानी आवश्यक है। इसके लिए उन्होंने पुलिस विभाग को स्थानीय स्तर पर प्रातः व सायं काल में नियमित रूप से गस्त करने के साथ ही सक्रिय असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखते हुए उनके द्वारा वनाग्नि जैसी घटना की जाती है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कृषकों द्वारा अपने खेतों में आड़ा न जलाने को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी व उप जिलाधिकारियों को ग्राम प्रधानों से आवश्यक समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए इसके साथ ही उन्होंने आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम के माध्यम से भी समस्त ग्राम प्रधानों को प्रतिदिन यह संदेश प्रेषित करने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि आबादी अथवा गांवों के समीप यदि वनाग्नि की घटना घटित होती है जिससे जान-माल की क्षति की संभावना हो तो ऐसे प्रकरणों में वन विभाग की टीम को सूचित करने के बजाय आपदा प्रबंधन व फायर सर्विस को सूचित किया जाए।

                जिलाधिकारी ने राजस्व उप निरीक्षकों को उनसे संबंधित क्षेत्रों में बैठक करते हुए स्थानीय लोगों को वनाग्नि लगाने वालों की गुप्त सूचना देने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए साथ ही कहा कि वन प्रभाग द्वारा निर्मित एप फाॅरेस्ट फायर रुद्रप्रयाग को ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व, पुलिस आदि विभागीय कर्मचारियों द्वारा डाउनलोड किया जाए जिससे क्षेत्र भ्रमण के दौरान वनाग्नि दिखने पर तत्काल उसकी फोटो खींच कर एप के माध्यम से दर्ज की जाए। उन्होंने विद्युत विभाग को वन क्षेत्रों से होकर गुजरने वाले विद्युत तारों का सुदृढ़ करने तथा आवश्यकतानुसार वृक्षों की लौपिंग कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही उन्होंने वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम व उसके प्रभावी नियंत्रण हेतु सभी विभाग अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को कड़े निर्देश जारी करने को कहा गया।

देवभूमि खबर

Related articles