स्मार्ट सिटी के कार्यों में तेजी लाने के साथ ही हमारे लिए जनता का हित सर्वोपरि है:प्रेम चन्द्र अग्रवाल

स्मार्ट सिटी के कार्यों में तेजी लाने के साथ ही हमारे लिए जनता का हित सर्वोपरि है:प्रेम चन्द्र अग्रवाल
Spread the love

देहरादून वित्त/शहरी विकास/संसदीय कार्य मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधानसभा स्थित सभा कक्ष में अधिकारियों के साथ स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की।

मंत्री अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत हो रहे सड़क निर्माण कार्याें पर असन्तोष जताते हुए कार्यदायी संस्था और अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये, साथ ही उन्होंने कहा कि आम जनमानस को स्मार्ट सिटी के कार्यों से किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

मंत्री अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी के कार्यों में तेजी लाने के साथ कहा कि हमारे लिए जनता का हित सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही हम किसी निर्णायक स्थिति में पहुंचने का प्रयास करेंगे ताकि इन विकास कार्यों का लाभ जनता को मिल सके।

बैठक में जिलाधिकारी, देहरादून श्री आर0 राजेश कुमार, सी॰जी॰एम॰, डी॰एस॰सी॰एल॰ श्री पदम कुमार तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles