सुर सरिता सांस्कृतिक संस्था ने ग्रामीणों संग नकोट में हर्षोल्लास से मनाया हरेला पर्व

सुर सरिता सांस्कृतिक संस्था ने ग्रामीणों संग नकोट में हर्षोल्लास से मनाया हरेला पर्व
Spread the love

टिहरी।सुर सरिता सांस्कृतिक एवमं सामाजिक संस्था ने जनपद टिहरी के विकासखंड थौलधार के ग्राम सभा नकोट में हरेला पर्व के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।कार्यक्रम में वन विभाग के फॉरेस्ट ऑफिसर मूर्तिराम उनियाल एवं नाथीराम नौटियाल द्वारा पौधे उपलब्ध कराकर ग्रामीणों के साथ पौधरोपण किया गया।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मनमोहन बधानी ने कहा कि संस्था अपनी बोली भाषा ,संस्कृति को बचाने के लिए विगत कई वर्षो से काम कर रही है।उन्होंने कहा कि संस्था का प्रयास है कि विलुप्त होती लोककला ,पौराणिक जागर शैलियों सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को मंचन के माध्यम से जागरूक कर संचित करने काम किया जाता है।श्री बधानी ने कहा कि सामाजिक कार्यों में प्राकृतिक स्रोतों का बहुत बड़ा योगदान होता है लेकिन आज सभी स्रोत सूखने के कगार पर है जिसके लिए संस्था द्वारा समय समय पर पौधरोपण कार्यक्रम किये जाते हैं।साथ ही उनका संरक्षण भी किया जाता है।

हरेला के इस अवसर पर कृष्णानंद नौटियाल, नित्यानंद, पंकज प्रसाद बधानी, गुरु प्रसाद बधानी, प्रशांत जोशी, आशीष बधानी, वृजभूषण जोशी,वीरेंद्र दत्त बधानी, विनोद सेमवाल, कस्तूरी देवी,सुशीला देवी,सुधा देवी,बिंदा देवी,कुलानंद जोशी,पितृ प्रसाद जोशी आदि लोगों ने भागीदारी की।

देवभूमि खबर

Related articles