कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह के 03 शातिर चोर किये गिरफ्तार

कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह के 03 शातिर चोर किये गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून। कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह के 03 शातिर चोर अमन पुत्र लड्डन शर्मा निवासी लक्ष्मण चौक, थाना कोतवाली, जनपद देहरादून,शोएब पुत्र शब्बीर अहमद निवासी शास्त्री नगर, खाला की बस्ती, थाना वसंत विहार, देहरादून, हबीब पुत्र इलियास अहमद निवासी चूना भट्टा, रायपुर रोड, थाना रायपुर, देहरादून को गिरफ्तार किया है।ऋषिकेश- हरिद्वार- सहारनपुर से चोरी किए गए वाहनों सहित कुल 04 वाहन बरामद किये गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि दो अलग-अलग अभियोगों में पंजीकृत तहरीर पर विवेचना करते हुए कोतवाली पुलिस ने घटना स्थलों के आसपास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से अवलोकन करते हुए चेकिंग के दौरान 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है ।

पुलिस टीम में श्री रवि सैनी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश,उपनिरीक्षक दर्शन प्रसाद काला, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश,उप निरीक्षक जगत सिंह, चौकी प्रभारी आईएसबीटी,कांस्टेबल संदीप छाबड़ी, कांस्टेबल सचिन सैनी,कांस्टेबल कुलदीप सिंह,कांस्टेबल विकास,कॉन्स्टेबल युवराज

देवभूमि खबर

Related articles