दून यातायात पुलिस ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चलाया अभियान, 37 के किए चालान
देहरादून ।दून यातायात पुलिस ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए 37 अतिक्रमणकारियों के किए चालान।
पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देशन में सीपीयू प्रभारी निरीक्षक श्री नरेश भोरियाल नेअपनी टीम तथा कोतवाली पुलिस एवं नगर निगम के साथ मिलकर आज अतिक्रमण के विरुद्ध चलाये जा रहे कार्यवाही के क्रम में तहसील चौक, इन्नामुल्ला बिल्डिंग, प्रिन्स चौक, आढत बाजार एवं सहारनपुर चौक क्षेत्रान्तर्गत 37 अतिक्रमण कारियों के चालान किए गए तथा फुटपाथ पर रखा सामान नगर निगम द्वारा जब्त किया ।

