उधमसिंहनगर पुलिस ने नानकमत्ता क्षेत्र में हुई हत्या का 12 घंटे के अन्दर खुलासा कर 06 आरोपियों को किया गिरफ्तार

उधमसिंहनगर पुलिस ने नानकमत्ता क्षेत्र में हुई हत्या का  12 घंटे के अन्दर खुलासा कर 06 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Spread the love

उधमसिंहनगर पुलिस ने नानकमत्ता क्षेत्र में हुई हत्या का 12 घंटे के अन्दर खुलासा कर 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया

वादिनी मुकदमा श्रीमती शकुन्तला पत्नी पतरस निवासी सिद्धानिवेदिया, ताज पैलेस ने 25 अगस्त को घर पर रात्रि में बर्थ-डे पार्टी के दौरान दामाद प्रदीप पुत्र बनवारी उर्फ मुनीम व उसके साथ आये संजय पुत्र पप्पू, विशाल पुत्र पप्पू, विकास पुत्र धर्मेन्द्र, सूरज पुत्र बाबूराम व आकाश पुत्र राकेश निवासी मण्डी, थाना नानकमत्ता द्वारा स्वयं के पुत्र अजय व सनी के साथ गाली गलौच, मारपीट करने व नानकमत्ता सरकारी अस्पताल ले जाने पर पुत्र अजय को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित करने के सम्बन्ध में दाखिल की गयी। जिस सम्बन्ध में थाने पर मु0 FIR NO- 204/2022 धारा 302/147/148/149/323/504 भादवि बनाम प्रदीप कुमार 05 पंजीकृत किया गया।
मामले में तत्काल कार्यवाही हेतु एक टीम गठित की गयी। जिनके द्वारा प्रभावी सुरागरसी-पतारसी एवं साक्ष्य संकलन करते हुये घटना का खुलासा 12 घण्टे के अन्दर करते हुये मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया तथा घटना के सम्बन्ध में अभियुक्तों से कड़ी पूछताछ कर घटना आलाकत्ल 06 (डण्डे) लकड़ी व बास के अभियुक्तों की निशादेही पर शमशान के निकट सड़क किनारे झाड़ियों से बरामद किये गये। अभियुक्तगणों को समय से माननीय न्यायालय पेश किया जायेगा।

गिरफ्तार अभियुक्त
1- प्रदीप कुमार पुत्र बनवारी लाल
2- संजय पुत्र पप्पू

  1. विशाल पुत्र पप्पू
  2. विकास पुत्र’ धर्मेन्द्र
  3. सूरज पुत्र बाबूराम
  4. आकाश पुत्र राकेश निवासीगण बाल्मिकी बस्ती मण्डी, थाना नानकमत्ता जिला ऊधम सिंह नगर

बरामदगी
घटना में प्रयुक्त लकड़ी के 06 डण्डे

देवभूमि खबर

Related articles