सेनेटरी की दुकान में हुई चोरी की घटना में 05 महिला अभियुक्त गिरफ्तार, सामान किया बरामद

सेनेटरी की दुकान में हुई चोरी की घटना में 05 महिला अभियुक्त गिरफ्तार, सामान किया बरामद
Spread the love

देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी ने सेनेटरी की दुकान में हुई चोरी की घटना में 05 महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी का ढाई लाख रूपये कीमत का सेनेटरी का सामान बरामद किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि वादी श्री निकेत वैश्य पुत्र स्वर्गीय श्री प्रवीण कुमार निवासी मकान नंबर 65 विष्णु विहार, हरिद्वार बाईपास रोड दे0दून ने थाना नेहरू कॉलोनी में आकर लिखित सूचना दी कि उनकी सेनेटरी की दुकान से 20 अगस्त को रात्रि के समय अज्ञात चोरों द्वारा सेनेटरी का सामान चोरी कर लिया है। वादी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0स0-293/22 धारा 380 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
चोरी की उक्त घटना की गम्भीरता घटना के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक नेहरू कालोनी द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गठित पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त 05 महिला अभियुक्तों शांति देवी, गुड़िया, मीना देवी, पूजा व फूल कुमारी को दून यूनिवर्सिटी रोड अनिकेत फार्म के आगे से आज चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से सेनेटरी की दुकान से चोरी किया गया शत प्रतिशत सामान बरामद किया गया। बरामद माल के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 411 भादवि की वृद्धि की गई है। अभियुक्तों को समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-

1- पूजा पत्नी दशरथ सहानी निवासी कांवली रोड कोतवाली नगर देहरादून उम्र 20 वर्ष
2- फूल कुमारी पुत्री दुखन साहनी निवासिनी कावली रोड कोतवाली नगर देहरादून उम्र 22 वर्ष
3- शांति देवी पत्नी गन्नौर साहनी निवासिनी कावली रोड कोतवाली नगर देहरादून उम्र 40 वर्ष
4- मीना देवी पत्नी छुट्टीसाहनी निवासिनी कावली रोड कोतवाली नगर देहरादून उम्र 23 वर्ष
5- गुड़िया पत्नी शिवनाम साहनी निवासिनी कावली रोड कोतवाली नगर देहरादून, उम्र 19 वर्ष।

देवभूमि खबर

Related articles