कर्णप्रयाग पुलिस ने गुमशुदा नाबालिक बालिका को बनबसा (नेपाल बॉर्डर) से सकुशल किया बरामद ,किया परिजनों के सुपुर्द

कर्णप्रयाग पुलिस ने गुमशुदा नाबालिक बालिका को बनबसा (नेपाल बॉर्डर) से सकुशल किया बरामद ,किया परिजनों के सुपुर्द
Spread the love

देहरादून।कर्णप्रयाग पुलिस ने गुमशुदा नाबालिक बालिका को बनबसा (नेपाल बॉर्डर) से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया।

कोतवाली कर्णप्रयाग में 26 जुलाई को वादी द्वारा तहरीर दी गई कि उसकी नाबालिक लड़की घर से विद्यालय के लिए निकली तथा वापस घर नहीं लौटी, काफी खोजबीन करने के बाद भी कोई पता नही चल पा रहा है । जिस सम्बन्ध में कोतवाली कर्णप्रयाग में मु0अ0सं0 39/2022 धारा 363,366A IPC पंजीकृत किया गया। गुमशुदा बालिका की ढूँढ खोज हेतु उप0नि0 सुधा बिष्ट के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी-पतारसी तथा सर्विलांस शाखा के अथक प्रयासों के फलस्वरुप विगत 02 माह से गुमशुदा बालिका को बनबसा नेपाल बॉर्डर से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपनी बालिका को सकुशल वापस पाकर परिजन खुशी से भावुक हो गए,उन्होंने चमोली पुलिस का हार्दिक आभार प्रकट किया।

देवभूमि खबर

Related articles