एनएमओपीएस ने राजकीय शिक्षक संघ जनपद कार्यकारिणी का किया स्वागत

एनएमओपीएस ने राजकीय शिक्षक संघ जनपद कार्यकारिणी का किया स्वागत
Spread the love

देहरादून।पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन एनएमओपीएस उत्तराखंड ने राजकीय शिक्षक संघ जनपद कार्यकारिणी का स्वागत किया ।

प्रांतीय कार्यालय में एक समारोह में एनएमओपीएस के प्रांतीय अध्यक्ष श्री जीत मणि पैन्यूली की अध्यक्षता में एनएमओपीएस ने राजकीय शिक्षक संघ जनपद देहरादून की कार्यकारिणी का अभिनंदन किया ।राजकीय शिक्षक संघ जनपद देहरादून के अध्यक्ष श्री कुलदीप कंडारी अर्जुन पंवार जिलामंत्री ,अनिल राणा कालसी अध्यक्ष,संजय नैथानी डोईवाला अध्यक्ष,श्री ममराज चौहान डोईवाला मंत्री,विजय बडोनी कार्यकारिणी सदस्य,श्री सत्ये सिंह राणा कार्यकारिणी सदस्य श्री जय सिंह चौहान कार्यकारिणी सदस्य आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कुलदीप कंडारी एवं जनपद मंत्री अर्जुन पंवार ने कहा कि राजकीय शिक्षक संघ सदैव एनएमओपीएस के कार्यक्रमों में प्रतिभा करता रहा है और पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई को एनएमओपीएस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेगा ।एनएमओपीएस राष्ट्रीय स्तर का संगठन है ।सबसे पहले एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय कुमार बंधु के द्वारा पुरानी पेंशन बहाली की मांग की गई ।एनएमओपीएस के प्रांतीय महामंत्री श्री मुकेश रतूड़ी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री शांतनु शर्मा ,प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री जगमोहन सिंह रावत ने कहा कि एनएमओपीएस को प्रदेश के सभी 10 महासंघ ओं का एवं 50 से अधिक मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों का समर्थन प्राप्त है और सभी संगठन एनएमओपीएस के बैनर तले समय-समय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर अपना प्रतिभाग करते आए हैं ।राजकीय शिक्षक संघ के साथ शीघ्र ही एक बड़े कार्यक्रम को आयोजित किया जाएगा और पुरानी पेंशन बहाली की मांग मजबूत की जाएगी ।

गौरतलब है कि एनएमओपीएस के बैनर तले राजस्थान ,छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब में पुरानी पेंशन बहाल हो चुकी है और आने वाले दिनों में बिहार आंध्र प्रदेश तमिलनाडु एवं तेलंगाना में पुरानी पेंशन बहाल होगी हिमाचल एवं गुजरात के चुनाव में पुरानी पेंशन बहाली को एक महत्वपूर्ण मुद्दा एनएमओपीएस द्वारा बनाया गया है ।हिमाचल एवं गुजरात के चुनाव मैं इसका भारी असर देखने को मिलेगा सभी ने सभी अधिकारी कर्मचारियों से अनुरोध किया है कि वह एनएमओपीएस के साथ जुड़कर एकजुटता के साथ पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई को अंजाम दें। और अपने और अपनी आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित करें।

स्वागत समारोह में प्रांतीय प्रचार मंत्री हर्षवर्धन जमलोकी, प्रांतीय प्रवक्ता सूर्य सिंह पंवार, हेमलता कजालिया, आदि उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles