नाबालिक लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले अभियुक्त को कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार
चमोली। कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने नाबालिक लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले अभियुक्त को मुख्य बाजार कर्णप्रयाग से गिरफ्तार कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग श्री अमित कुमार सैनी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आदिल नाम का व्यक्ति नजीबाबाद का रहने वाला कर्णप्रयाग में धोबी का काम करता है ।उसके द्वारा तीन नाबालिग बच्चियों के साथ अश्लील हरकत की गई। माहौल को मध्यनजर रखते हुए पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली कर्णप्रयाग में मु0अ0सं0 – 50/22 धारा – 509 भादवि0 व 11/12 पोक्सो अधिनियम बनाम आदिल पंजीकृत किया गया । मामले की गम्भीरता को देखते हुए आदिल की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेन्द्र पन्त के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त आदिल की तत्काल गिरफ्तारी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

