पश्चिमी उत्तर प्रदेश का शातिर वाहन चोर दून पुलिस की गिरफ्त में, वाहन चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा
देहरादून।शादी समारोहों को निशाना बनाकर वाहनों की चोरी करने वाला पश्चिमी उत्तर प्रदेश का शातिर वाहन चोर आखिरकार दून पुलिस की गिरफ्त में आ गया। गोल्डन लीफ वेडिंग प्वाइंट जीवनगढ़ के बाहर से चोरी हुई मोटरसाइकिल की शिकायत के बाद सक्रिय हुई विकासनगर पुलिस ने मात्र 24 घंटों के भीतर तकनीकी और जमीनी सुरागरसी के आधार पर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में आयोजित शादी समारोह के दौरान गोल्डन लीफ वेडिंग प्वाइंट जीवनगढ़ के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए दून पुलिस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शातिर वाहन चोर को चोरी की गई बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दिनांक 05 दिसंबर 2025 को शिकायतकर्ता जुवैर निवासी जीवनगढ़ द्वारा अपनी मोटरसाइकिल नंबर UK16A-6543 स्पलेंडर प्लस को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किए जाने के संबंध में तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर थाना विकासनगर में धारा 303(2) BNS के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
घटना के खुलासे और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई, जिसने सीसीटीवी फुटेज, टेक्निकल सर्विलांस और मुखबिर तंत्र के माध्यम से लगातार सुराग जुटाते हुए पतारसी की। पुलिस की की गई गहन जांच के बाद 06 दिसंबर 2025 की रात्रि को टीम ने अम्बाड़ी जीवनगढ़ क्षेत्र से अभियुक्त फैसल पुत्र श्री सलीम निवासी नई बस्ती पुराना घास कांटा, थाना शहर कोतवाली सहारनपुर (उ.प्र.) उम्र 26 वर्ष को चोरी की गई मोटरसाइकिल UK16A-6543 स्पलेंडर प्लस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त बेहद शातिर वाहन चोर है जो शादी समारोहों में वेडिंग पॉइंट के बाहर खड़े वाहनों की रैकी कर मास्टर की के जरिये लॉक तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देता है। अभियुक्त पूर्व में भी सहारनपुर से वाहन चोरी की घटना में जेल जा चुका है और उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संदीप पंवार चौकी प्रभारी डाकपत्थर, कांस्टेबल रविन्द्र चौहान एवं कांस्टेबल मनवीर भंडारी शामिल रहे।

