उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया: विकास के 24 साल बाद भी लक्ष्य दूर
देहरादून।उत्तराखंड राज्य के 24वें स्थापना दिवस पर आम आदमी पार्टी (आप) महानगर, देहरादून ने राज्य की विकास यात्रा पर सवाल उठाए हैं। आप का कहना है कि 24 वर्षों में उत्तराखंड जिन लक्ष्यों को हासिल करने की उम्मीद थी, वे अब भी अधूरे हैं। पार्टी ने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कई प्रमुख समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया है।
पहाड़ी गांव खाली हो रहे हैं, क्योंकि बुनियादी सुविधाओं के अभाव में लोगों का पलायन जारी है। राज्य सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठाने में विफल रही है। राज्य के किसानों को पर्याप्त समर्थन नहीं मिला, जिससे कृषि और बागवानी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र बर्बादी की कगार पर हैं। विकास के नाम पर पर्यावरण की अनदेखी हुई है। हिमालयी राज्य होते हुए भी जंगलों की कटाई और नदियों के दोहन ने पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया है।
रोजगार के अवसर सीमित हैं, और बढ़ती बेरोजगारी के बावजूद सरकार द्वारा कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया। योजनाओं और परियोजनाओं में भ्रष्टाचार की वजह से जनता का धन बर्बाद हो रहा है। पहाड़ी जमीनों पर भू-माफिया का आतंक बढ़ रहा है, और सरकार इसके खिलाफ कोई कड़ा कदम नहीं उठा रही। राज्य में उद्योगों का विकास धीमा है, जिससे निवेशक आने से कतरा रहे हैं और रोजगार के अवसर सीमित हो रहे हैं।
यह योजना न केवल पर्यावरण के लिए नुकसानदायक साबित हुई, बल्कि धीमी प्रगति से यातायात सुविधा पर भी सवाल खड़े हुए हैं। राज्य की आर्थिक स्थिति गंभीर है, और सरकार के पास विकास योजनाओं के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। सरकारी स्कूलों की हालत खराब है, जहां बुनियादी सुविधाओं और शिक्षकों की कमी है। स्वास्थ्य सेवाओं की हालत दयनीय है, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां चिकित्सा सुविधाएं बेहद सीमित हैं। अव्यवस्थित पर्यटन नीति के कारण राज्य की पर्यटन क्षमता का सही उपयोग नहीं हो पा रहा है।
आम आदमी पार्टी ने राज्य सरकार से इन समस्याओं पर तुरंत ध्यान देने और ठोस कदम उठाने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि अब उत्तराखंड की जनता और इंतजार नहीं कर सकती और सरकार को प्रदेश को आत्मनिर्भर और प्रगतिशील बनाने के लिए अपनी नीतियों में सुधार करना चाहिए।


