टिहरी के चमियाला में दुकान में चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी किए गए 48,000 रुपए बरामद
टिहरी। जिले के घनसाली क्षेत्र में पुलिस ने दुकान में चोरी करने वाले अभियुक्त प्रेम सिंह उर्फ लक्ष्मण को गिरफ्तार कर लिया। गोविंद सिंह राणा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने 8 नवंबर की रात दीपक ट्रेडर्स दुकान से चुराए गए 48,000 रुपए बरामद किए। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
बरामदगी: 48,000 रुपए
अभियुक्त: प्रेम सिंह उर्फ लक्ष्मण, निवासी नेपाल, हाल निवासी चमियाला


