राज्यसभा सांसद राज बब्बर की निधि से गबन मामले में वांछित अभियुक्त लखनऊ से गिरफ्तार

राज्यसभा सांसद राज बब्बर की निधि से गबन मामले में वांछित अभियुक्त लखनऊ से गिरफ्तार
Spread the love

चकराता। वर्ष 2019 में राज्यसभा सांसद राज बब्बर की सांसद निधि से संबंधित गबन के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को चकराता पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। मामला राजस्व क्षेत्र खबों, तहसील चकराता से संबंधित है, जिसकी विवेचना पुलिस को प्राप्त हुई थी।

न्यायिक मजिस्ट्रेट चकराता, देहरादून के न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) के अनुपालन में पुलिस टीम ने अभियुक्त की तलाश की। स्थानीय स्तर पर उसके नहीं मिलने पर पुलिस ने पता-रसी, सुराग-रसी और सर्विलांस की मदद से उसके नए पते की जानकारी जुटाई।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रदीप गोयल, महाप्रबंधक, इंडिया प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कोऑपरेटिव लिमिटेड, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश को उसके वर्तमान पते 19 शांति एन्क्लेव, अर्जुनगंज, सरसंवा चौकी, थाना सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्त के विरुद्ध वाद संख्या 02/2025, धारा 316(2), 316(5) एवं 318(4) BNS के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त/वारंटी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री कृष्ण कुमार सिंह एवं कांस्टेबल 387 सीपी संतोष भंडारी शामिल रहे।

पुलिस के अनुसार, मामले में वर्ष 2019 में सांसद निधि से संबंधित धनराशि के गबन के आरोपों की विवेचना की जा रही है।

देवभूमि खबर

Related articles