एसएसपी देहरादून के निर्देश पर स्पा सेंटरों की आकस्मिक चेकिंग, नियम उल्लंघन पर 25 स्पा सेंटरों पर कार्रवाई

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर स्पा सेंटरों की आकस्मिक चेकिंग, नियम उल्लंघन पर 25 स्पा सेंटरों पर कार्रवाई
Spread the love

देहरादून।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशानुसार शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में स्पा सेंटरों की आकस्मिक चेकिंग के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस की विभिन्न टीमों ने देहरादून जिले में स्थित 147 स्पा सेंटरों की चेकिंग की।

पुलिस ने चेकिंग के दौरान सभी स्पा सेंटरों के सीसीटीवी कैमरों, आगंतुकों के मेंटेनेंस रजिस्टर, कर्मचारियों के सत्यापन और अन्य दस्तावेजों की जांच की। सभी संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे अपने दस्तावेज नियमित रूप से अद्यतन करें और स्पा सेंटरों का संचालन नियमों के अनुसार ही करें।

चेकिंग के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर 25 स्पा सेंटरों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। इनमें से 15 स्पा सेंटरों पर 81 पुलिस एक्ट और 10 स्पा सेंटरों पर 83 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि किसी भी स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियां या अनियमितताएं पाई जाती हैं, तो उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि स्पा सेंटरों के संचालन में पारदर्शिता बनी रहे और किसी भी अवैध गतिविधि को रोका जा सके।

देवभूमि खबर

Related articles